HomeUttarakhandबॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने शुरू की 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा,...

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने शुरू की 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा, सिमोग मंदिर से क्यारी गांव तक जाएंगे पैदल

Bollywood Singer Jubin Nautiyal Starts Religious Journey: एक खबर सामने आई है. जिसमे उत्तराखंड के रहने वाले मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल. और उनके पिता रामशरण नौटियाल ने आज सुबह देवताओं की पिटारियों को पीठ पर लेकर एक पैदल धार्मिक यात्रा शुरू कर दी है। यह धार्मिक यात्रा सिमोग मंदिर से क्यारी गांव तक होगी जिसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर की है।

पिता ने मांगी थी मन्नत

जुबिन नौटियाल आज के समय में भारत का एक जाना माना नाम है। और उन्होंने अपनी सुरीली आवाज व टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम प्राप्त किया है। लेकिन इतने फेमस होने के बाद भी वह अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। और उन्हें कई बार इंटरव्यू के दौरान पारम्परिक धार्मिक अनुष्ठानों की बात करते देखा गया है।

इस बार जुबिन नौटियाल अपने इलाके की एक धार्मिक यात्रा में देखे जा रहे है। यह धार्मिक देव डोली यात्रा उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा निकाली जा रही है। यह देव डोली यात्रा आज सुबह विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद सिमोग मंदिर से चली है। और यह डोली जुबिन नौटियाल के पैतृक गांव क्यारी तक जाएगी। इस डोली पर उनके पिता ने कहा की 15 साल पहले उन्होंने देव डोलियों को लेकर जाने की मन्नत मांगी थी।

इसे भी पढ़े:- भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर डाली केदारनाथ की फोटो, कांग्रेस प्रवक्ता ने कार्रवाई की करी मांग

जुबिन नौटियाल 60 किलोमीटर की करेंगे पैदल यात्रा | Bollywood Singer Jubin Nautiyal Starts Religious Journey

सिमोग मंदिर से निकली चूड़ेश्वर, शिलगुर और बिजट महाराज तीनो देवताओं की डोलियों ने कल हजारों भक्तो के साथ रात्रि आराम किया। जिसके बाद आज सुबह यह यात्रा निकाली गई। जिससे पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद तीनो देवताओं की पिटारियों को पीठ पर उठाकर जुबिन नौटियाल और उनके पिता रामशरण नौटियाल ने यात्रा शुरू कर दी।

यात्रा शुरू होते ही वहां पर उपस्थित हजारो भक्तो ने देवताओं के जयकारे लगाए और यात्रा शुरू कर दी। इसी के साथ ढोल दमाऊं और रणसिंघे की आवाज से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस यात्रा की दूरी 60 किलोमीटर की है। लेकिन अगर आना जाना देखा जाए तो यह पैदल यात्रा लगभग 120 किलोमीटर की है।

जुबिन नौटियाल ने कहा अपने आप को भाग्यशाली

जुबिन नौटियाल ने यात्रा को लेकर कहा की वह भाग्यशाली हैं। क्योकि तीनों देवता हमारे घर पहली बार आ रहे है और यह मेरा सौभाग्य है की मै देवता की पालकी को कंधा दे सका हूँ। उन्होंने यह भी कहा की वह अपने परिवार की तरह पूरे जौनसार बाबर को मानते है। साथ ही आज का दिन मेल मिलाप और प्यार मोहब्बत का है और में अपने क्षेत्र के सभी लोगो को शुक्रिया और प्यार देना चाहता हूँ।


इसे भी पढ़े:- चारधाम यात्रा के दौरान 56 श्रद्धालुओं की गई जान, सर्वाधिक 27 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पर तोड़े दम

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here