HomeUttarakhand20 मई को 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये केदारनाथ में...

20 मई को 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये केदारनाथ में दर्शन, अब रोज 20 घंटे खुलेंगे मंदिर के द्वार

Baba Kedarnath Dham Will Remain Open For 20 Hours: उत्तराखंड में चारधाम के कपाट खुलते ही पहले दिन हजारो लोगो ने केदारनाथ धाम पर दर्शन किये। जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. जिसके बाद कहा जा रहा था की यह भीड़ और ज्यादा बढ़ने वाली है। जो की अब सच होता दिखाई दे रहा है।

क्योकि 20 मई को सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम पर दर्शन किये। और कल 37,480 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने धाम पर पहुंचे। जिसे देखने के बाद मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दरबार खोलने का समय बढ़ाने का फैसला किया है।

अब दिन में 20 घंटे खुलेंगे केदारनाथ के कपाट | Baba Kedarnath Dham Will Remain Open For 20 Hours

चारधाम यात्रा पर जाने का इस बार लोगो के दिलो में बहुत अधिक उत्साह देखने को मिला है। जिसके चलते काफी अधिक संख्या में लोग धामों पर दर्शन करने के लिए जा रहे है। और दिन प्रति दिन यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। और इस वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए बीकेटीसी ने केदारनाथ धाम के खुलने का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मंदिर के खुलने का समय बढ़ने से श्रद्धालु अधिक समय तक मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। और अब केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 20 घंटे तक खोले जाएंगे। इस बीच तीर्थयात्रियों को धर्म दर्शन के साथ श्रृंगार, आरती दर्शन और विशेष पूजाओं का मौका दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर लगी धारा 144, 60 मिनट में दर्शन न करने पर वापस लौट आएंगे घोड़े खच्चर

20 मई को सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

वैसे तो इन दिनों उत्तराखंड के चारो धामों पर भक्तो की भीड़ का सैलाब आया हुआ है। लेकिन केदारनाथ में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। और जैसे जैसे समय बीत रहा है. और अधिक संख्या में भक्त धाम पर पहुँच रहे है। और पिछले 11 दिनों में 3.19 लाख से अधिक संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके है।

जिसने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही 20 मई को 37,480 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये। जो की अब तक का एक दिन में सबसे अधिक संख्या में केदारनाथ पर दर्शन करने का रिकॉर्ड है। और इसी कारण मंदिर की समिति को मंदिर के खुलने का समय बढ़ाना पड़ा। ताकि सभी श्रद्धालु मंदिर में भगवान् के दर्शन कर सके।

भीड़ के कारण नहीं हो पा रही है ये पूजा

केदारनाथ में रात को विशेष पूजाएं होती हैं। जिसका समय रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक होता है। लेकिन हाल ही में समय को देखते हुए केवल 15 मिनट की षोडषोपचार पूजा ही की जा रही है। और अन्य पूजाओं के लिए समय ना होने के कारण बाकि और दूसरी पूजाए नहीं हो पा रही है। जिसमे की 45 मिनट रुद्राभिषेक पूजा, 1 घंटा महाभिषेक और 30 मिनट पंचोपचार पूजा के लिए होता था जो की अब नहीं हो रही है।

इसे भी पढ़े:- पूर्णागिरि जा रहे मैक्स वाहन को बस ने मारी टक्कर, 18 श्रद्धालु थे सवार 9 हुए घायल

पहले भीड़ होती थी कम आसानी से होते थे दर्शन

केदारनाथ धाम में पहले यात्रियों को गर्भगृह में प्रवेश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्योकि उस समय तीर्थपुरोहित यात्रियों को गणेश पूजा, स्वयंभू लिंग की पूजा, गर्भगृह पूजा, पंच पांडव पूजा, लक्ष्मी नारायण, ईशाणनेश्वर मंदिर पूजा, गर्भगृह की परिक्रमा और शंकराचार्य समाधि दर्शन पूजन जैसी प्रक्रियाओं को शामिल करवाते थे।

और ऐसा इसलिए हो पाता था की पहले भीड़ कम होती थी। जिस कारण अच्छी तरह से यह व्यवस्था संचालित की जाती थी। परन्तु अब धाम पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह संभव नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से मंदिर में दर्शन की समय अवधि को बढ़ाया गया है।

केदारनाथ धाम में दर्शन की नई व्यवस्था

धर्म दर्शनसुबह 5 से अपराह्न 3 बजे तक
मंदिर सफाईअपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक
श्रृंगार दर्शनशाम 5 से पुन दर्शन, 7 बजे तक
श्रृंगार आरती दर्शनशाम 7 से 9 बजे तक
मंदिर सफाई व्यवस्थारात्रि 9 से 10 बजे तक
विशेष पूजाएंरात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक
मंदिर सफाईसुबह 4 बजे से 5 बजे तक

इसे भी पढ़े:- अमेरिका की सिमोना बनी इस साल की पहली साधक, केदारनाथ ध्यान गुफा में 2 दिन तक करी साधना

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here