HomeUttarakhandरक्षते मार्शल आर्ट एकेडमी के 3 खिलाड़ीयों ने दिखाया दम, वुशु चैंपियनशिप...

रक्षते मार्शल आर्ट एकेडमी के 3 खिलाड़ीयों ने दिखाया दम, वुशु चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल चैंपियनशिप में बनाई जगह

3 Martial Arts Players Selected For National Championship: देहरादून से एक खबर सामने आई है जहां पर परेड ग्राउंड में आयोजित किये गए राज्यस्तरीय वुशु चैंपियनशिप 2024 में एक एकेडमी के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस एकेडमी का नाम रक्षते मार्शल आर्ट था। जिसके पांच खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ीयों ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। और उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है।

रक्षते मार्शल आर्ट एकेडमी के इन 3 खिलाड़ीयों ने नेशनल चैंपियनशिप में किया क्वालिफाई | 3 Martial Arts Players Selected For National Championship

01 जून से 02 जून तक देहरादून में स्थित परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय वुशु चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ था। जिसमे पछुवादून की रक्षते मार्शल आर्ट एकेडमी के पांच खिलाड़ी ने भी प्रतिभाग किया। और उनमे से 3 खिलाडी कशिश कश्यप, मनीषा चौहान और निशांत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।

इसे भी पढ़े:- कीड़ाजड़ी निकालते समय आसमानी बिजली ने ली 2 युवकों की जान, घर भी नहीं पहुंच पाई युवकों की लाश

वहीं एकेडमी के पांच खिलाड़ीयों में से एक खिलाड़ी पीहू ने कांस्य पदक जीता। विवेक राठौड़ और अमन राठौड़ जो की एकेडमी के प्रमुख प्रशिक्षक है उन्होंने कहा की खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने में मार्शल आर्ट काफी मदद करता है। साथ ही यह आत्मरक्षा में भी सहायक होता है। जिस वजह से उन्होंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लड़कियों को विशेष रूप से लेने को कहा।

अंडर-12 में इन वर्ग के खिलाड़ीयों ने जीते पदक

इस राज्यस्तरीय वुशु चैंपियनशिप 2024 अंडर-12 बालिका वर्ग में 21 किलो भार वर्ग की श्रेणी में नैनीताल की निर्वाणी जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम किया। और 24 किलो भार वर्ग ने देहरादून की मेघा भट्ट ने बाजी मारी और स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं 24 किलो वर्ग में ही अभियेशा ने रजत पदक तो वहीं सानवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

साथ ही 27 किलोभार में दून की आराध्या ने स्वर्ण जीता और विदिशा ने रजत पदक व नैनीताल की आशी बिष्ट ने कांस्य मेडल अपने नाम किया। 30 किलो भार वर्ग की बात करे तो इस वर्ग में नैनीताल की निहारिका ने स्वर्ण पदक जीता वहीं देहरादून की सिद्धि ने रजत पदक तो नैनीताल की सृष्टि थापा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।


इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड सरकार की तरफ से कक्षा 6 और 9 के छात्रों को हर महीने मिलेंगे पैसे, छात्रवृति प्राप्त करने के लिए जल्दी भरे आवेदन

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here