HomeUttarakhandउत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक जीतकर कर दिया...

उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक जीतकर कर दिया कमाल, दो गोल्ड और एक रजत पदक किये अपने नाम

Uttarakhand Snow Girl Maneka Gunjyal Wins Gold Medal: आज के समय में लड़किया किसी भी क्षेत्र में लड़को से कम नहीं है। और लड़किया हर चीज में आगे बढ़ती जा रही है। और ऐसा ही कुछ उत्तराखंड की एक लड़की ने कर दिखाया है। जिसने 2 महीने के अंदर ही तीन पदक जीतकर. उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। और इस लड़की का नाम मेनका गुंज्याल है। और हाल ही में उन्होंने एक स्कीइंग चैंपियनशिप ने स्वर्ण पदक भी जीता है।

Uttarakhand Snow Girl Maneka Gunjyal Wins Gold Medal

पिथौरागढ़ की रहने वाली स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने अपना नाम उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली लड़कियों में शामिल कर लिया है। और उत्तराखंड को एक नई पहचान देने में बखूबी साथ दिया है। मेनका गुंज्याल ने 29-30 मार्च को हिमाचल सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से ओपन नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लिया था। जो हिमाचल प्रदेश के जीभि, जलोरी पास घाटी में आयोजित किया गया था।

इस आयोजित किये गए ओपन नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मेनका गुंज्याल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। और हिमाचल सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। और 2 महीने के अंदर ही तीसरी सफलता प्राप्त की. और सभी को चौका दिया। व गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड सहित हिमालयी राज्यों की पहली स्केयर बन गई।

इसे भी पढ़े:- ऋषभ पंत ने खेली 51 रन की ताबड़तोड़ पारी, और अपनी टीम को जिताया सीजन का पहला मैच

ये पदक भी किये है अपने नाम

धारचूला विकास खंड के ग्राम पंचायत गुंजी की निवासी मेनका गुंज्याल. ओपन नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने से कुछ दिन पहले. 2 पदक और जीत चुकी है। जिसमे की पहले उन्होंने 8- 9 मार्च को हुई नेशनल स्कीइंग माउंटेनिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था। जो विंटर गेम्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई थी।

इसी साल 22 से 25 फरवरी को भारत के खेल मंत्रालय की तरफ से चतुर्थ खेलो इंडिया प्रतियोगिता आयोजित कराइ गई थी। जिसमे कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित नेशनल स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में मेनका गुंज्याल ने गोल्ड पदक जीता था। और इसी प्रतियोगिता के स्कीइंग पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग में उन्होंने रजत पदक भी जीता था। और मेनका ने एक के बाद एक पदक जीत कर अपना. और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।


इसे भी पढ़े:- नैनीताल का मजदूर बना रातो रात करोड़पति, Dream 11 में 6 साल से बना रहा था टीम

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here