HomeUttarakhandकेदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने दुनिया को कहा अलविदा, देहरादून के मैक्स...

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने दुनिया को कहा अलविदा, देहरादून के मैक्स अस्पताल में हुआ निधन

Uttarakhand Kedarnath MLA Shaila Rani Rawat Passed Away Today In Dehradun Max Hospital: केदारनाथ से एक खबर निकलकर आई है। जहां पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन हो गया। अपने अंतिम दिनों में वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थी। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और मंगलवार की रात को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिनका आज बुधवार को उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार होगा।

शैलारानी रावत ने 2 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद दुनिया को कहा अलविदा | Uttarakhand Kedarnath MLA Shaila Rani Rawat Passed Away Today In Dehradun Max Hospital

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत की कुछ समय पहले रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह से सही नहीं हो पाई। साल 2017 में जिस समय वह विस चुनाव प्रचार के लिए गई थी। उस दौरान गिरने के कारण उन्हें अंदरूनी चोट भी लग गई थी। जिसमे उनका मांस फट गया और कैंसर हो गया था। 3 साल के उपचार के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गई थी।

पूरी तरह ठीक होने के बाद वह वापस घर लौटी और वापस से राजनीति में उतर गई. लेकिन कुछ महीने पहले ही किस्मत ने उन्हें दुबारा धोका दे दिया। और वह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से नीचे गिर गई. जिस वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

इसे भी पढ़े:- लालकुआं का स्टेशन हुआ जलमग्न, ट्रेन को भेजा गया वापस, 300 यात्रियों को पैदल ही करना पड़ा आगे का सफर

जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहा पर उनकी सर्जरी हुई जो की सफलता पूर्वक नहीं हो सकी। और वह दुबारा पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी। पिछले 2 दिनों से 68 साल की शैलारानी रावत मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं जहां मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

कांग्रेस पार्टी से करी थी करियर की शुरुआत

शैलारानी की राजनीती की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई थी। और वह विधानसभा में 2012 में पहुंची थीं। जिस दौरान हरीश रावत की सरकार थी उस समय कांग्रेस में हुई बगावत के समय शैलारानी ने भी 9 वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी बदल ली थी और बीजेपी में आ गई थी।

जिसके बाद साल 2017 में केदारनाथ सीट पर शैलारानी जी को बीजेपी की तरफ से विधानसभा चुनाव में लड़ने का टिकट दिया गया था। परन्तु वह हार गई। जिसके बाद 2022 में उन्होंने एक बार फिर से चुनाव लड़ा और केदारनाथ सीट पर जीत दर्ज की। और विधायक बन गई। लेकिन लगभग 2 साल विधायक रहने के बाद उनका निधन हो गया और अब केदारनाथ सीट खाली है।


इसे भी पढ़े:- आतंकियों ने कठुआ में सेना के वाहन पर किया घातक हमला, उत्तराखंड के 5 जवान हुए शहीद

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here