HomeमनोरंजनTiger Shroff Net Worth: डांस और बॉडी से लोगो को अपना दीवाना...

Tiger Shroff Net Worth: डांस और बॉडी से लोगो को अपना दीवाना बनाने वाले इस एक्टर की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके तोते

Tiger Shroff Net Worth: टाइगर श्रॉफ भारत के मशहूर और एक फेमस अभीनेता है। जिन्होंने अपनी ऍक्टिंग और डांस से कई लोगो को अपना दीवाना बनाया है। टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड में उनकी बॉडी के लिए भी काफी पसंद किया जाता है. और कई लोग उनकी तुलना ऋतिक रोशन से भी करते है। टाइगर श्रॉफ ने काफी बड़ी बड़ी फिल्मो में काम किया है और बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

हीरोपंती फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ ने आते ही सभी के दिलो में अपने लिए एक अलग ही जगह बना ली और उनकी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जिसके बाद इन्होने एक के बाद एक सुपर हिट फिल्मे की और कम उम्र में ही काफी फेमस हो गए। और आज के समय में हर कोई इनका दीवाना है। और आज की इस पोस्ट में हम सबके फेवरेट हीरो टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ के बारे में बात करेंगे।

नामटाइगर श्रॉफ
जन्म तिथि2 मार्च 1990
जन्म स्थानमुंबई
शिक्षा12वी
स्कूल का नामअमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे
पिता का नामजैकी श्रॉफ
माता का नामआयशा श्रॉफ
हिट फिल्महीरोपंति, बागी, बागी 2
इंस्टाग्रामtigerjackieshroff
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स39.8M
कुल संपत्ति11 मिलियन डॉलर

इसे भी पढ़े:- Randeep Hooda Net Worth in Rupees: एक्टिंग से बनाया सभी को अपना दीवाना, आज है इतने करोड़ के मालिक

Tiger Shroff | टाइगर श्रॉफ

जैसा की हमने बताया की टाइगर श्रॉफ भारत के एक जाने माने बॉलीवुड एक्टर है। जिनका असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। और इनका जन्म 2 मार्च 1990 को हुआ था। और इनके पिता भी एक बहुत बड़े बॉलीवुड एक्टर है. जिन्हे सभी जैकी श्रॉफ के नाम से जानते है. और वह भी काफी फेमस है। टाइगर श्रॉफ की एक छोटी बहन भी है. जिसका नाम कृष्णा श्रॉफ है।

टाइगर श्रॉफ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की. और 12वी कक्षा तक की पढ़ाई वही से की. इसी के साथ टाइगर श्रॉफ ने तायक्वोंडो भी सीखा. और 2014 में तायक्वोंडो में ब्लैक बेल्ट डिग्री प्राप्त की. जो तायक्वोंडो की पांचवीं डिग्री है। उन्होंने 2012 में आई उनकी पहली फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की जो सुपर हिट फिल्म रही।

Tiger Shroff Car Collection | टाइगर श्रॉफ कार कलेक्शन

Tiger Shroff Net Worth 1

टाइगर श्रॉफ एक बड़े अभिनेता है और वह बड़ी बड़ी गाड़ियों में सफर करते है। और अधिकतर फिल्म स्टार की तरह उन्हें भी गाड़ियों का शौक है। जिस वजह से उनके पास भी बड़ी बड़ी गाड़ियों का कलेक्शन है। जिसमे उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसे बड़े कार ब्रैंड की गाड़िया है। जिनकी कीमत करोडो में है।

इसे भी पढ़े:- Diljit Dosanjh Net Worth: कुल संपत्ति के मामले में दिलजीत दोसांझ नहीं है किसी से कम, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लेते है लाखो रुपये

Tiger Shroff Flat | टाइगर श्रॉफ फ्लैट

टाइगर श्रॉफ के पास करोडो की कीमत वाले फ्लैट भी है। जो काफी आलीशान है और जिस अपार्टमेंट में वह रहते है वह मुंबई के बांद्रा में स्थित है। जिसकी कीमत 22.5 करोड़ रुपये है। यह एक लग्जरी सी फेसिंग अपार्टमेंट है। जिसे 2015 में टाइगर श्रॉफ ने खरीदा था। इसी के साथ टाइगर के पास दो फ्लैट और भी है। जिनकी कीमत भी करोडो में है।

Tiger Shroff Net Worth | टाइगर श्रॉफ नेटवर्थ

अगर आप टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ के बारे में जानना चाहते है. तो बता दे की टाइगर श्रॉफ कई तरह से पैसा कमाते है। जिसमे की वह एक फिल्म के 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करते है। और एक ब्रांड एंडोर्समेंट से टाइगर श्रॉफ दो से तीन करोड़ रुपये कमा लेते है। तथा वह साल का लगभग 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेते है। और अगर टाइगर श्रॉफ की कुल संपत्ति की बात करे. तो उनकी कुल संपत्ति 11 मिलियन डॉलर है। और अगर उनकी संपत्ति को भारतीय रुपयों में बदले तो उनकी नेटवर्थ लगभग 91 करोड़ रुपये है।


इसे भी पढ़े:- Nora Fatehi Net Worth: नोरा फतेही की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, एक फिल्म के लेती हैं इतने करोड़ रुपये

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here