HomeUttarakhandTehri Tata Sumo Car Accident News: 150 मीटर नीचे खाई में गिरी...

Tehri Tata Sumo Car Accident News: 150 मीटर नीचे खाई में गिरी गाड़ी, 3 की हुई मौत और 14 हुए घायल

Tehri Tata Sumo Car Accident News: उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे होते रहते है। लेकिन आज के समय में सड़क हादसो की घटनाए बढ़ती जा रही है। और टेहरी गढ़वाल से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जिसमे एक गाड़ी के खाई में गिरने के कारण 3 लोगो की जान चली गई है। और उस में बैठे 14 और लोग घायल हो गए है।

यह सड़क दुर्घटना टिहरी जिले में गजा तहसील से चम्बा वाली रोड पर रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक टाटा सूमो के साथ हुई है। जो नियंत्रण से बहार हो गई थी। और इस वजह से वह गाड़ी खाई में गिर गई। और 3 लोगो को जान से हाथ धोना पड़ा। आइये जानते है. क्या पूरी घटना। और कैसे हुआ यह हादसा।

Tehri Tata Sumo Car Accident News

जान कारी के अनुसार बताया जा रहा है। की यह घटना तब हुई. जब एक टाटा सूमो गाड़ी सुबह लगभग 10:30 बजे सवारियों को लेकर तहसील गजा से चंबा की ओर जा रही थी। तो वह चालक के हाथो से अनियंत्रित हो गई और सीधा जाकर गाड़ी खाई में गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय टाटा सूमो गाड़ी में 17 लोग सवार थे। जिसमे से 3 लोगो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। और 14 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है। की जिस टाटा सुमों गाड़ी के साथ या घटना घटी है. वह गजा के ही किसी लोकल व्यक्ति की है।

इसे भी पढ़े:- Dumper Crushed 3 People Repairing Truck Roadside in Kotdwar: सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगो की मौत, डंपर का चालक हुआ फरार

टाटा सुमों गाड़ी के खाई में गिरते ही स्थानियो लोगो ने इसकी खबर एसडीआरएफ की टीम को दे दी। जिसके बाद खबर मिलते ही समय ना गवाते हुए SDRF की टीम मौके पर पहुंची। और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसमे 3 लोगो की जान पहले ही जा चुकी थी। और 14 लोग घायल थे। जिन्हे SDRF टीम के द्वारा तुरंत गजा अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन 5 लोगो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ऋषिकेश के AIIMS में भेज दिया गया। जिनका वहां पर इलाज चल रहा है। और उम्मीद है की वह लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

यह थी दुर्घटना की वजह

बता दे की दुर्घटना में टाटा सुमों गाड़ी का सीधे 150 मीटर नीचे खाई में गिरने का कारण. वाहन का तेज रफ़्तार में चलना बताया जा रहा है। साथ ही चालक की लापरवाही भी इस घटना का कारण माना जा रहा है। बता दे टाटा सुमो गाड़ी में 10 लोगो को ही बिठाने की ही अनुमति होती है। जबकि जिस समय यह घटना घटी उस समय गाड़ी में 17 लोग सवार थे।

इसे भी पढ़े:- CRPF SI Basant Singh from Berinag found dead: इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली बसंत सिंह की लाश

दुर्घटना में घायल और मृतक के नाम

इस टाटा सुमों गाड़ी में बैठे 17 लोगो के नाम हमने नीचे दिए है। जिनमे से 3 की मृत्यु हो गई थी। जिनमे से एक का नाम कुमारी रितिका है। और उनकी उम्र 20 वर्ष थी तथा वह फलसारी की रहने वाली थी। और दूसरे व्यक्ति का नाम धर्मवीर असवाल है। तथा तीसरे का नाम जगवीर सिंह है जो थांयूल का रहने वाला है।

दुर्घटना में घायल लोगो के नाम

  1. वंश 
  2. सृष्टी 
  3. प्रकाशी देवी
  4. पूजा देवी
  5. विकास पांडेय
  6. अदिति 
  7. साक्षी 
  8. विमला देवी
  9. ऋषिका 
  10. दीपा देवी
  11. कलावती देवी 
  12. गौतम 
  13.  राजेश पंवार 
  14. विरेंद्र सिंह पुंडीर

इसे भी पढ़े:- Sex Racket Spa Center Haldwani 6 Including Three Women Arrested: स्पा सेंटर में हुई छापे मारी, 3 महिलाओं सहित 6 लोग पाए गए आपत्ति जनक हालत में

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here