HomeUttarakhandसुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे योगदा आश्रम, मंदिरों में दर्शन कर संतो से की...

सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे योगदा आश्रम, मंदिरों में दर्शन कर संतो से की आध्यात्मिक चर्चा

Superstar Rajinikanth Reached Yogada Ashram Of Uttarakhand Dwarahat Visited Dhyan Mandir: साऊथ फिल्मो के सुपरस्टार रजनीकांत केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद रविवार को द्वाराहाट में बने योगदा आश्रम गए। जहां जाकर उन्होंने आश्रम के संतों के साथ मुलाकात करने के बाद ध्यानमंदिर में दर्शन किए। रजनीकांत जी बहुत धार्मिक व्यक्ति है और वह पहले भी कई बार पांडवखोली स्थित महाअवतार बाबा की गुफा के दर्शन कर चुके है। साथ ही आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान भी कर चुके हैं।

योगदा आश्रम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत संतो से की भेट | Superstar Rajinikanth Reached Yogada Ashram Of Uttarakhand Dwarahat Visited Dhyan Mandir

साऊथ में अधिकतर सुपरस्टार बहुत धार्मिक है और वह धर्म के प्रति बहुत आस्था रखते है। जिनमे से एक सुपरस्टार रजनीकांत जी भी है। जो की कुछ दिनों पहले केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम दर्शन करने आए थे। जिसके बाद रविवार को वह योगदा आश्रम गए। जहां पर स्वामी धैर्यानंद गिरि, अम्यानंद गिरि, आश्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद गिरि और स्वामी नित्यानंद गिरि ने उनको गुलदस्ता दिया और उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़े:- देहरादून में खुला उत्तराखंड का सबसे बड़ा मॉल, पहले दिन लोकगायिका प्रियंका मेहर ने गाए गीत

जिसके बाद रजनीकांत जी ने आश्रम के अंदर बने पुस्तकालय, कृष्ण मंदिर और ध्यानमंदिर के दर्शन किये और फिर संतों से आध्यात्मिकता पर बात की। और प्रसाद लेकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दे वह कई सालो से आध्यात्मिक यात्रा के बाद वहां जाते रहे है। योगदा आश्रम में दर्शन करने और संतो से मिलने के बाद रजनीकांत जी कौलां गांव में स्थापित गुरुशरणम के लिए निकल गए।

बाबा के आशीर्वाद से मिली है सफलता

महावतार बाबा की गुफा और द्वाराहाट के योगदा आश्रम से सुपरस्टार रजनीकांत जी का एक पुराण आस्था का रिश्ता है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है की रजनीकांत जी की फिल्मों की सफलता के पीछे बाबा का आशीर्वाद है। जिसका कारण है की एक बार उनके प्रशंसकों ने उन्हें महावतार बाबा की तस्वीर दी थी।

जिसके बाद से वह आध्यात्मिकता की और खींचे चले गए। और उनके अंदर आध्यात्मिक प्रवृत्ति आ गई। जिसके बाद उन्होंने महावतार बाबा के बारे में जानने की कोशीश की और उनके बारे में जानकर वह पहली बार साल 2002 में योगदा आश्रम पहुंचे। जिसके बाद से वह आश्रम में समय-समय पर जाने लगे और बाबा की गुफा के दर्शन के साथ ही ध्यान लगाने लगे।


इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड के पीसीएस अफसर के खाने में निकली हड्डी, शाकाहारी होटल में खा रहे थे कढ़ाई पनीर, होटल हुआ सील

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here