HomeUttarakhandRoorkeeRoorkee Ravidas Ghat : रूडकी रविदास घाट पर लगाई गई दुनिया की...

Roorkee Ravidas Ghat : रूडकी रविदास घाट पर लगाई गई दुनिया की सबसे बड़ी हस्तनिर्मित पेंटिंग

Roorkee Ravidas Ghat: रूडकी रविदास घाट पर हुआ बड़ा आयोजन लगाई गई दुनिया की सबसे बड़ी हस्तनिर्मित संत शिरोमणि रविदास जी की पेंटिंग जिसे बनने में लगा पौने 2 साल का समय और पेंटिंग को कलकत्ता में बनाया गया। पेंटिंग को रविदास घाट पर स्थापित किया गया। संत शिरोमणि रविदास जी में आस्था रखने वालो का उमड़ा जन सैलाब। जानकारी के अनुसार, यह आयोजन खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा कराया गया।

संत शिरोमणि रविदास जी आयोजन रूडकी | Sant Shiromani Ravidas Ji Event Roorkee

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायिका गिन्नी माही को भी बुलाया गया जिन्होंने अपनी आवाज में संत शिरोमणि रविदास जी के भजन सुनाये, वहां पर इकठ्ठा हुए लोगो ने काफी पसन्द किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, भजन कीर्तन के बाद, विशाल भण्डारे का आयोजन और 21 हजार दियो को जलने का भी आयोजन किया गया। आयोजन में उमेश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए गये।

खानपुर विधायक उमेश कुमार | MLA Umesh Kumar

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा रविदास घाट के लिए लोगो ने बहुत आंदोलन किये, जिसमे रविदास घाट महासभा का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है।

खानपुर विधायक उमेश कुमार का कहना है की यह कार्य रविदास जी में आस्था रखने वाले सभी समाज के लोगो द्वारा किया जा रहा है इसमें रविदास सेना के लोग , समस्त रविदास घाट महासभा के लोगो का योगदान रहा है।

Roorkee-Ravidas-Ghat-04 (3)

इसे भी पढ़े:- Umesh Kumar khadar Mahotsav 2024: उमेश कुमार जी ने खानपुर विधानसभा में करवाए यह बड़े काम, होगी क्षेत्र की बेरोजगारी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here