HomeUttarakhandNainital New Year News: क्रिसमस और न्यू ईयर पर नैनीताल जाने का...

Nainital New Year News: क्रिसमस और न्यू ईयर पर नैनीताल जाने का सोच रहे हो, नहीं मिलेगी एंट्री प्रशासन ने बनाये नए नियम

Nainital New Year News: नया साल और क्रिसमस आने वाला है। इन दिनों सभी लोग घूमने जाते है और पार्टी करते है। जिसके चलते घूमने वाले स्थानों पर इन दिनों काफी भीड़ हो जाती है और ट्रैफिक कंट्रोल करना भी मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण पुलिस प्रशासन को कई कड़े नियम अपनाने पड़ते है। और इसी चीज को देखते हुए नैनीताल में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुछ नियम लागू किए जाएंगे।

अधिकारियों की हुई बैठक

इस साल उम्मीद करी जा रही है। की इस वर्ष क्रिसमस और नए साल के मौके पर नैनीताल में भीड़ उमड़ने वाली है। इसको देखते हुए एक बैठक बुलाई गई थी। जहाँ पर यातायात और पर्यटन से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई इस बैठक में संभागीय परिवहन विभाग, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। जहाँ पर बहुत सोच विचार के बाद नए साल और क्रिसमस पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए कुछ नियमो को बनाया गया है।

यह भी पढ़े: Uttarkashi ke Janglon me Lagi Aag: तीन दिन से धूं-धूंकर जल रहे है जंगल

इस बैठक में होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एआरटीओ रश्मि भट्ट और पर्यटन कारोबारी के रूप में ललित मोहन, अमनदीप सिंह, पंकज तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, नासिर खान, संजय लोहनी शामिल थे।

रात 12 बजे तक डीजे बजाने की मिलेगी अनुमति

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद किसी भी होटल में तेज आवाज में म्यूजिक बजाना मना है। लेकिन इस नए साल और क्रिसमस के जश्न के दिनों में संभागीय परिवहन विभाग, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक के बाद नए साल और क्रिसमस के दिन के लिए जिला मजिस्ट्रेट की विशेष अनुमति के बाद पर्यटकों के लिए रात 12 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति दी जा सकती है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में उठी भूमि कानून 371 और मूल निवास 1950 प्रावधान की मांग

पार्किंग फुल होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

रिपोट के अनुसार बताया जा रहा है। की क्रिसमस और नए साल पर भीड़ की समस्या को देखते हुए इन दिनों सड़क पर टैक्सी बाइक व टैक्सी कार को खडी न करने का आदेश दिया गया है। और शहर में 70% पार्किंग भरने के बाद पर्यटको के वहन को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया जाएगा। परन्तु होटल में एडवांस बुकिंग करवाने वाले पर्यटकों को एंट्री प्वाइंट पर नहीं रोका जाएगा। लेकिन स्थानीय लोगो के लिए ऐसे कोई नियम नहीं बनाए है।

सीओ विभा दीक्षित ने की सहयोग की मांग

नए साल और क्रिसमस के मोके पर सीओ विभा दीक्षित ने सभी लोगो और व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने को कहा है। और व्यापारियों ने भी पुलिस से उनका सहयोग करने के लिए कहा है। साथ ही व्यापारियों ने कहा की पर्यटन को लेकर अक्सर पुलिस की तरफ से गलत फैसले लिए जाते है। जिसके कारण व्यापारियों का बहुत नुकसान होता है।


Read More

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here