Homeन्यूज़International Women's Day 2024: महिला दिवस पर पीएम मोदी ने एलपीजी सिलेंडर...

International Women’s Day 2024: महिला दिवस पर पीएम मोदी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया

International Women’s Day 2024: 8 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट के द्वारा घोषणा करी कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट दी जायेगी।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, “इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ कुछ कम हो जाएगा, और हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा। रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘जीवन यापन में आसानी’ सुनिश्चित करने की हमारी एक बड़ी कोशिश है।”

इसे भी पढ़े:- Farmers Protest: ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू होने पर दर्जनों लोग ‘हिरासत में’ लिए गए, पुलिस ने दावों से इनकार किया

Why Celebrate International Women’s Day
महिला दिवस क्यों मनाते हैं?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया के लगभग सभी देशों में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक विभागों की परवाह करे बिना उनकी उपलब्धि के लिए जाना या पहचाना जाता है।

शुरूआती दिनों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ने विकसित और विकास की और बढ़ते देशों में महिलाओं के लिए दुनिया भर में एक परिमाप स्थापित किया है। बढ़ते हुए इस अंतर्राष्ट्रीय महिला आंदोलन, जिसको दुनिया के चार संयुक्त राष्ट्र के महिला सम्मेलनों द्वारा मजबूत किया गया था, इसमें महिलाओं के अधिकारों और राजनीतिकआर्थिक क्षेत्रों में भागीदारी के लिए समर्थन बनाने के लिए इस महान उत्सव को एक मुख्या बिंदु बनाने में मदद की है।

आंदोलन के प्रमुख वर्ष

अमेरिका में पहला महिला आंदोलन 1848 में हुआ था। इस सम्मेलन में महिलाओं को बोलने से रोके जाने से नाराज अमेरिकी महिला एलिजाबेथ कैडी स्टैंटन और ल्यूक्रेटिया मॉट ने न्यूयॉर्क में अपने देश के पहले महिला अधिकार सम्मेलन में कुछ सौ लोगों को इकट्ठा किया। साथ में वे महिलाओ की भावनाओं की घोषणा और संकल्प में महिलाओं के लिए नागरिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक अधिकारों की मांग करते हैं।और एक आंदोलन का जन्म होता है।

एक आंदोलन जहां महिलाओं ने कामकाजी परिस्थितियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 1908 में न्यूयॉर्क में कपड़ा के श्रमिकों की हड़ताल के सम्मान में इस दिन को नामित किया और पहला राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया।

Why International Womens Day On 8 March

19 मार्च,15 अप्रैल और 23 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आंदोलन की प्रमुख तारीखों में से हैं। लेकिन फिर यह 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है क्योंकि क्रांति से पहले, रूस ने अभी तक ग्रेगोरियन कैलेंडर को नहीं अपनाया था, जिसे जूलियन कैलेंडर की गलतियों को कम करने के लिए 1582 में पोप ग्रेगरी द्वारा पेश किया गया था, जिसका नाम रोमन सम्राट के कारण पड़ा, जिन्होंने इसे ईसा मसीह के जन्म से 46 साल पहले चुना था। ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग आज अधिकांश देशों में किया जाता है। 1917 में रूस में 23 फरवरी और अन्य यूरोपीय देशों में 8 मार्च के आसपास थी।

इसे भी पढ़े:- UPSC Exam 2024 Date: योग्यता में बदलाव, उम्र सीमा आदि के बारे में पूरी जानकारी जानें


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here