HomeUttarakhandमशहूर सिंगर सोनू निगम ने आज किये केदारनाथ धाम के दर्शन, फोटो...

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने आज किये केदारनाथ धाम के दर्शन, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

Famous singer Sonu Nigam visited Kedarnath Dham today: आज के समय में लोगो के दिलों में केदारनाथ धाम में दर्शन करने की इच्छाए बढ़ती जा रही है। और देश के कोने-कोने से लोग केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे है। साथ ही कई फेमस लोग भी यहाँ दर्शन कर चुके है और आज सुबह एक फेमस सिंगर सोनू निगम ने भी केदारनाथ के दर्शन किये। सोनू निगम के साथ-साथ उनके पारिवारिक जन ने भी केदारनाथ में दर्शन किये।

प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम ने किये केदारनाथ के दर्शन | Famous singer Sonu Nigam visited Kedarnath Dham today

आज सुबह सवा सात बजे प्रसिद्ध भारतीय सिंगर सोनू निगम हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड पर पहुंचते ही कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। साथ ही हैलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज ने सोनू निगम का स्वागत किया। सोनू निगम हैलीपेड से केदारनाथ मंदिर तक पैदल ही गए।

सोनू निगम यात्रियों के साथ ही मंदिर के अंदर गए और भगवान शिव की अराधना की. जिसके बाद उन्होंने जलाभिषेक भी किया। इतनी बड़ी हस्ती के मंदिर में आने पर मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने सोनू निगम का स्वागत किया और भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इसे भी पढ़े:- बिना नंबर प्लेट और लाल-नीली बत्ती लगाकर निजी कार में घूम रहे थे UP के DSP, रोकने पर दिखा रहे थे रौब, पुलिस ने लिया एक्शन

सोनू निगम को भगवान केदारनाथ का आया था बुलावा

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया की केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम अभिभूत दिखाई दिए। जब सोनू निगम से अचानक भगवान केदारनाथ के दर्शन करने आने का कारण पूछा गया। तो उन्होंने बताया की समझों संदेशे आते है। इसका मतलब उनका कहना था की भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था। उन्होंने यह भी कहा की वह हमेशा अपने संघर्ष के बुरे दौर को और जिसने उस समय उनका साथ दिया था उन्हें वह हमेशा याद रखते है। जिस समय वह पिता के साथ मुंबई में शादियों में स्टेज पर गाते थे।

जिस समय सोनू निगम मंदिर में आए उस समय प्रभारी अधिकारी अभियंता अनिल ध्यानी, पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, पारेश्वर त्रिवेदी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल पुष्पवान, ललित त्रिवेदी, लोकेंद्र रिवाड़ी आदि लोग मौजूद थे।


इसे भी पढ़े:- साइबर ठगों ने IIRS के वैज्ञानिक से ठगे 56 लाख रुपये, साथ ही 144 घंटे तक किया ऑनलाइन अरेस्

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here