HomeUttarakhandहाथरस सत्संग में खटीमा की द्रौपदी को जाना पड़ा महंगा, भगदड़ में...

हाथरस सत्संग में खटीमा की द्रौपदी को जाना पड़ा महंगा, भगदड़ में गवानी पड़ी अपनी जान

Draupadi a Woman From Uttarakhand Lost Her Life in The Stampede During The Satsang in Hathras: दो दिनों पहले हाथरस में एक दुखद घटना घटी थी। जिसमे कई लोग मारे गए। व कई परिवार उजड़ गए। इस दुर्घटना में ही उत्तराखंड में स्थित खटीमा की रहने वाली 40 वर्षीय द्रौपदी की भी मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद द्रोपदी के घर में दुःख का माहौल बना हुआ है।

हाथरस सत्संग में पहुंचे थे 2.5 लाख लोग

हाथरस उत्तर प्रदेश का एक नगर है। जहां पर 2 जुलाई को एक बहुत बड़ा सत्संग था। जिसमे 80 हजार लोगो को आने की इजाजत मिली थी। लेकिन उसमे 2.5 लाख लोग आए थे। सत्संग खत्म होने के बाद वहां पर किसी कारण वश भगदड़ मच गई। जिस वजह से वहां एक बड़ा हादसा हो गया। और भगदड़ में 121 लोगों की मृत्यु हो गई व कई लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़े:- आईटीडीए ने 23 ड्रोन कंपनियों की बनाई लिस्ट, जिनके ड्रोन बुझाएंगे जंगल की आग और फसलों पर करेंगे छिड़काव

इस हादसे में अधिकतर जाने महिलाओं की गई है। जिसके बाद से पुरे देश में दुःख का माहौल बना हुआ है। पुलिस भी इस दुर्घटना के असली गुनहगार को तलाश कर रही है। और जानने में लगी है की इस दुर्घटना में आखिरकार किसकी गलती है। जिसके लिए पुलिस सभी पहलुओं की जाँच कर रही है ताकि वह दुर्घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ सके।

हाथरस हादसे में उत्तराखंड की एक महिला की भी गई जान | Draupadi a Woman From Uttarakhand Lost Her Life in The Stampede During The Satsang in Hathras

जानकारी अनुसार कहा जा रहा है की हाथरस के सत्संग में मची भगदड़ की दुघटना में मरने वालों में एक नाम उत्तराखंड की महिला का भी है। जिसका नाम द्रौपदी था और वह खटीमा के मोहम्मदपुर भुड़िया थारुपट्टी की रहने वाली थी। द्रौपदी अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ बस से हाथरस में हुए सत्संग में गई थी।

जहां पर सत्संग के बाद अचानक भगदड़ मच गई जिसमे 40 वर्षीय द्रौपदी की भी मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनके परिवार और गाँव के लोग बिना पोस्टमार्टम के उनके शव को वापस ले आए। इस दुर्घटना के बाद से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया। जिसके बाद बुधवार को उनके परिजनों ने द्रौपदी के शव का अंतिम संस्कार किया।


इसे भी पढ़े:- गोकशी के आरोप में मां-बेटी हुई गिरफ्तार, आरोपी को बचाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here