HomeUttarakhandपास की बस्ती में मकानों को टूटता देख 25 वर्षीय सोनम की...

पास की बस्ती में मकानों को टूटता देख 25 वर्षीय सोनम की हुई मौत, गुस्साए लोगो ने सड़को पर लगाया जाम

Dehradun Encroachment Bulldozer Run In Kathbangla Slum Colony Woman Dies Due To Shock People Block Road: इन दिनों सरकार देहरादून में बनी अवैध बस्तियों को हटाने के लिए कार्रवाई कर रही है। और इसी के चलते एमडीडीए ने रिस्पना नदी किनारे स्थित काठबंगला बस्ती में बने अवैध मकानो पर कार्रवाई की और जेसीबी से 26 मकान ध्वस्त कर दिए। इन मकानों की तोड़फोड़ को पास की बस्ती में रह रही सोनम नाम की महिला बर्दाश न कर सकी और सदमे से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुसाए लोगों ने आज सड़क पर जाम लगा दिया।

काठबंगला बस्ती में ध्वस्त किये गए 26 मकान | Dehradun Encroachment Bulldozer Run In Kathbangla Slum Colony Woman Dies Due To Shock People Block Road

देहरादून में नदी किनारे सरकारी जमीनों पर पाई-पाई जोड़कर लोगों ने अपने सपनों का घर बना तो लिया परन्तु कार्रवाई के दौरान सभी के घरों को गिरा दिया गया। जिस समय अवैध रूप से बनी बस्तियों के मकानों को तोड़ा जा रहा था। उस समय वहां अधिक संख्या में पुलिस मौजूद थी। जिस वजह से विभिन्न संगठनों और लोगों का विरोध कार्रवाई को नहीं रोक सका। और अवैध रूप से बने काठबंगला बस्ती में 26 मकान ध्वस्त कर दिए गए। यह कार्रवाई लगभग पांच घंटे तक चली जिस बीच लोग सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी जताते रहे।

इसे भी पढ़े:- सरकार पेंशन की जगह दे रही है टेंशन, तीन महीने से नहीं मिली बुजुर्गों विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन

पास की बस्ती में अवैध रूप से बने मकानों की तोड़फोड़ को देखकर 25 वर्षीय सोनम की तबीयत बिगड़ गई। और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। सोनम एक शादीशुदा महिला थी जिसके 2 बच्चे थे। जिनमे से एक लड़की थी और उसकी उम्र 5 वर्ष थी वहीं उसका एक बेटा भी था जो की चार माह का ही था। सोनम की मृत्यु से उसके पति आकाश पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया।

पास की बस्ती में हो रही तोड़फोड़ देख रोने लगी सोनम

आकाश ने बताया की पास की काठबंगला बस्ती में मकानों को तोड़ा जा रहा था। और इसी के साथ उनकी बस्ती वीर गबर सिंह में पर्चे बांटकर निशान लगाए जा रहे थे। साथ ही उस समय काफी अधिक संख्या में वहां पुलिस भी मौजूद थी। जिन्हे देखकर सोनम घबराई हुई थी। दोपहर 3 बजे सोनम ने खाना खाया और उसी समय बस्ती में निशान लगाए जाने लगे।

इसे भी पढ़े:- बेटे को बचाने के लिए पिता ने नहर में लगाई छलांग, दोनों हो गए लापता

सोनम दूसरी बस्ती में मकानों की हो रही तोड़फोड़ देखकर रोने लगी। उसने अपने पति आकाश को रोते हुए कहा की अब हम कहां रहेंगे। तो उसने अपनी पत्नी को दिलासा देते हुए कहा की हम कहीं नहीं जाएंगे और यहीं रहेंगे। परन्तु वह गुमसुम हो गई और अचानक पीछे की तरफ गिर गई। इसके बाद उन्होंने एक डॉक्टर को बुलाया।

सदमे से आया हार्ट अटैक

आकाश ने जानकारी देते हुए बताया की डॉक्टर ने कहा की सदमे के कारण सोनम को हार्ट अटैक आया है जिस कारण उसकी मौत हो गई है। सोनम की मृत्यु से उसके पति आकाश का तो घर ही उजड़ गया। आकाश का कहना है की मेहनत मजदूरी करके वह अपने परिवार को किसी तरह पाल रहे थे। परन्तु अब बच्चो की जिम्मेदारी भी उस पर ही आ गई है।


इसे भी पढ़े:- 10 से 100 रुपये के स्टांप पर बेचे गए थे बस्तियों में मकान, अब देहरादून में चलेगा बुलडोजर और होंगी 129 बस्तियाँ साफ

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here