HomeऑटोमोबाइलBYD Seal launched in India: 200 किमी चलाने के लिए सिर्फ 15...

BYD Seal launched in India: 200 किमी चलाने के लिए सिर्फ 15 मिनट चार्ज करना होगा जाने क्या रहेगा प्राइस

BYD Seal launched in India: हेलो दोस्तों आपका स्वागत है। हमारे आज के आर्टिकल में. जैसा की आप देख रहे होंगे की जमाना तेजी से बदल रहा है। और एक से बढ़कर एक टेक्नोलॉजी भारत में आ रही है। और इस बदलते ज़माने के बीच गाड़िया भी बदल रही है। और गाड़िया और भी ज्यादा स्मार्ट होती जा रही है। और कई कार कंपनी पेट्रोल कार से इलेक्ट्रिक कार की तरफ शिफ्ट होती जा रही है।

और कई नई कार कंपनी भी अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च कर रही है। जिसके चलते चीनी कंपनी BYD ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी BYD के द्वारा लॉन्च करी गई यह कार एक लग्जरी कार है। और आप अगर एक इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते थे। जिसमे लग्जरी भी हो. तो आप BYD Seal कार को खरीद सकते है। और आज हम आपको इस आर्टिकल में BYD Seal कार के बारे में बताएंगे।

BYD Seal Design

BYD की तरफ से आने वाली BYD Seal कार में हमें एक फिचरस्टिक लुक देखने को मिलता है। इसमें हमें शानदार कलर और एयरोडायनामिक डिजाइन देखने को मिलता है। यह एक इलेक्ट्रिक सिडान है। जो एक जबरदस्त स्पोटी लुक के साथ आती है। इसके अगर फ्रंट के डिजाइन की बात करे. तो यह एक लग्जरी कार दिखाई पड़ती है। इसमें हमें सामने की तरफ हमें स्टाइलिश LED हेडलैम्प दिए गए है. और साथ ही LED इंडिकेटर भी दिए गए है।

अगर इस कार की साइड प्रोफ़ाइल की बात करे. तो हमें इसमें इस्टाइलिश 19 इंच के अलोए व्हील देखने को मिलते है। इसी के साथ इस कार में हमें फ्लश टाइप डोर हेंडल दिए गए है। जो इसे थोड़ा अलग लुक देते है। अगर इसके रियल साइड की बात करे तो इसमें हमें कनेक्टिड LED टेल लाइट दी गई है। जो इसके रियल साइड को काफी स्टाइलिश बनाती है।

BYD Seal Interior 

BYD की इस कार में हमें इंटीरियर भी काफी फिचरस्टिक और स्टाइलिश दिया गया है। क्योकि इसमें हमें काफी बड़ा 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जिससे हम कार में काफी कुछ कंट्रोल कर सकते है। साथ ही इस इंफोटेनमेंट सिस्टम से काफी कुछ नया भी कर सकते है। इस कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम की एक और खास बात है। की इस इंफोटेनमेंट सिस्टम को आप हॉरिजॉन्टल से वर्टिकल भी कर सकते है। अब अगर इस कार की एक और खास बात के बारे में बताए. तो इसमें हमें काफी बड़ा सनरूफ देखने को मिलता है। जो फ्रंट सीट से पीछे वाली सीट तक जाता है। जो अंदर से देखने में काफी अच्छा लगता है।

BYD Seal Feature

BYD Seal कार फीचर के मामले में भी किसी से कम नहीं है। क्योकि इसमें हमें भर-भर के फीचर देखने को मिलते है। जिसमे हमें 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, घूमने वाली 15.6 इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, हवादार और गर्म फ्रंट सीटें और दो वायरलेस फोन चार्जर शामिल है। इसके साथ इसमें हमें 8 तरफा पावर्ड ड्राइवर सीट और पावर्ड विंडो जैसे फीचर देखने को मिलते है।

BYD Seal Car Safety Feature

भारत में लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक कार में हमें सेफ्टी फीचर भी काफी अधिक देखने को मिलते है। क्योकि इसमें हमें 9 एयरबैग दिए गए है। और इसी के साथ इसमें हमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, 360-डिग्री कैमरा और ADAS का फीचर भी दिया गया है। जिसमे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग लेन, कीप असिस्ट और आपातकालीन ब्रेकिंग जैसे कई फीचर शामिल है।

BYD Seal Car Variant

BYD Seal launched in India

BYD की तरफ से आने वाली यह इलेक्ट्रिक कार भारत में तीन वेरियंट में लॉन्च करी गई है। जिनमे डायनामिक, प्रीमियम, और परफॉर्मेंस वेरियंट शामिल है। इस डायनामिक वेरियंट में हमें रियर व्हील ड्राइव का ऑप्शन दिया गया है। और वही प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरियंट में हमें रियर व्हील ड्राइव के साथ आल व्हील ड्राइव ऑप्शन भी दिया गया है।

BYD Seal Car Battery

BYD Seal की अगर बैटरी की बात करे. तो इसमें हमें 2 बैटरी वेरियंट मिलते है। जिसमे से एक 61.44kwh और दूसरा ऑप्शन 82.56 kwh वेरियंट का है। अगर इस कार में हम चार्जिंग की बात करे तो इसमें हमें फास्ट चार्जिंग और नॉर्मल चार्जिंग दोनों ऑप्शन मिलते है इसमें अगर फ़ास्ट चार्जिंग की बात करे तो इस BYD Seal कार में हमें 150 किलोवाट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। को हमें 0% से 80% चार्ज करने में मात्र 45 मिनट का समय लगता है। और वहीं पर 15 मिनट की चार्जिंग में यह कार 200 Km की दूरी तय कर सकती है।

BYD Seal Range

अब अगर इस BYD Seal कार की रेंज की बात करे. तो इसमें हमें काफी अधिक रेंज देखने को मिलती है। जैसा की यह कार 3 वेरियंट में आती है। तो इसके पहले वेरियंट डायनामिक जिसमे हमें 61.44kwh की बैटरी मिलती है। उसमे हमें 510 Km की अधिकतम रेंज देखने को मिलती है। वही इसके दूसरे वेरियंट प्रीमियम में हमें 650 Km की अधिकतम रेंज मिलती है। और वहीं इसके परफॉर्मेंस वेरियंट में हमें 580 Km की अधिकतम रेंज दी गई है।

BYD Seal motor 

यह इलेक्ट्रिक कार एक पावरफुल मोटर के साथ आती है। जिसमे की इन कारो में वेरियंट के अकॉर्डिंग 150 kw, 230 kw और 390 kw की मोटर का इस्तेमाल किया गया है। जिसमे की 150 kw वाली मोटर 204hp की पॉवर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करता है। और 230 kw वाली मोटर 212 hp की पॉवर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही 390 kw वाली मोटर 530 hp की पॉवर और 670 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

BYD Seal launched in India

BYD की तरफ से आई इस BYD Seal कार को भारत में आज लॉन्च कर दिया गया है। जिसमे की इसके तीनो वेरियंट के प्राइस अलग अलग है। जो की डायनामिक वेरियंट की कीमत 41 लाख से शुरू होती है। और प्रीमियम वेरियंट की कीमत 45.5 लाख और परफॉर्मेंस वेरियंट की कीमत 53 लाख से शुरू होती है।

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here