HomeUttarakhandगंगोत्री धाम के दर्शन करके आ रहे श्रद्धालुओं की बस गिरी खाई...

गंगोत्री धाम के दर्शन करके आ रहे श्रद्धालुओं की बस गिरी खाई में, तीन की हुई मौत 26 हुए घायल

Bus Fell Into Ditch Gangotri Highway Due to Brake Failure Three Female Passengers Died: हेलो दोस्तों गंगोत्री हाइवे पर एक दुखद घटना घटी है जहां एक बस गहरी खाई में गिर गई है। और इस हादसे में तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई है। यह बस उत्तरकाशी से लोट रही थी जब यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमे कई लोग घायल भी हो गए। जिनमे से 5 अधिक घायल श्रद्धालुओं को ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है।

ब्रेक फेल होने से बस गिरी खाई में | Bus Fell Into Ditch Gangotri Highway Due to Brake Failure Three Female Passengers Died

मंगलवार 11 जून को लगभग 9 बजे गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 20 मीटर गहरी खाई में जाकर गिर गई। जिस समय यह बस खाई में गिरी उस बस में कुल 29 यात्री सवार थे। जिनमे से तीन महिला श्रद्धालुओं की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस बस में यूपी, दिल्ली, मुंबई जैसे अलग-अलग राज्यों के लोग सवार थे।

इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची जिसके बाद बस में बैठे सभी लोगो को रेस्क्यू किया गया। और उन्हें सुरक्षित बहार निकाला गया। इनमे से 5 श्रद्धालु अधिक घायल हो गए थे जिन्हे ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया। और बाकि के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े:- नैनीताल में पिकअप गिरा 100 फीट गहरी खाई में, एक की हुई मौत और 14 लोग हुए घायल

जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय बस में सवार सभी श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन कर वापस उत्तरकाशी की ओर लौट रहे थे। हादसे का कारण ब्रेक का ना लगना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है की बस चालक ने कहा की ढलान पर बस का ब्रेक नहीं लगा और बहुत कोशिश करने के बाद भी बस खाई में जा गिरी परन्तु बस एक पेड़ में अटक गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट जो की डीएम है उन्होंने बताया की इस दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है और वही 26 लोग घायल हो गए है। और वाहन चालक विजय कुमार को गंभीर हालत के चलते एम्स रेफर किया गया है। वहीं रेस्क्यू मिशन को संभाल रहे एसपी अर्पण यदुवंशी ने जानकारी दी की बस में चालक और परिचालक को मिलाकर कुल 29 लोग सवार थे।

बस के खाई में गिरने और यात्रियों के घायल होने की खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को मिलते ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि जिला अस्पताल और हायर सेंटर को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया हैं। और जरुरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए है।


इसे भी पढ़े:- दादी की रोक टोक से परेशान पोती ने रचा षड़यंत्र, दोस्त को अश्लील वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर करवाई दादी की हत्या

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here