Brother Killed His Brother For Not Giving Him Money To Buy Drugs: उत्तराखंड में उधमसिंह नगर से एक खबर सामने आई है। जो रिश्तों को नशे के लिए शर्मसार करने वाली खबर है। खबर अनुसार एक युवक ने अपनी माँ से नशा करने के लिए 5000 रुपए मांगे। पैसे ना मिलने पर वह अपने भाई और माँ से लड़ने लगा लड़ाई के दौरान उसने भाई पर ईंट से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। और कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।
तीन में से 2 बेटे है नशे के शिकार | Brother Killed His Brother For Not Giving Him Money To Buy Drugs
उत्तराखंड में उधमसिंह जिले के काशीपुर से आई इस खबर ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है. की क्या कोई व्यक्ति अपने सगे भाई को नशे के लिए जान से मार सकता है। लेकिन यह सच है। जानकारी के अनुसार पता चला की दयावती नाम की एक महिला अपने 3 बेटों के साथ कटोराताल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्ककोट में रहती है।
जिसके 5 बेटे थे लेकिन उसके 2 बेटों की मृत्यु हो चुकी है और अब उसके 3 बेटे बचे है। जिनका नाम श्याम सागर, सूरज सागर और राम सागर है। जिसमे की राम और श्याम दोनों जुड़वा है. और दोनों नशे की लत के शिकार है। जो की दिन भर नशा करते है और कुछ काम नहीं करते है।
इसे भी पढ़े:- बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने उत्तराखंड आए सुपरस्टार रजनीकांत, आध्यात्म से होती है सुकून और शांति की अनुभूति
5000 रुपये ना मिलने पर भाई की ली जान
बता दे की कहा जा रहा है की कल रात को तीनो भाइयों में से एक श्याम सागर जिसकी उम्र 24 वर्ष है. वह अपनी माँ दयावती से 5000 रुपये मांग रहा था। लेकिन माँ के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद उसने अपने भाई राम और माँ से लड़ना शुरू कर दिया। धीरे धीरे लड़ाई इतनी अधिक हो गई की उसने अपने भाई के सिर पर ईंट से हमला कर दिया।
ईंट सिर में लगते ही वह लहूलुहान हो गया। जिसे जल्दी से उसका भाई सूरज और परिवार वाले उसे हॉस्पिटल ले गए। लेकिन शाम के समय डॉक्टरों द्वारा उसे मृत करार कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना की पूरी जानकारी ली और आरोपी श्याम सागर को गिरफ्तार करने में लग गई। बता दे की फिलहाल श्याम सागर फरार है और पुलिस उसे ढूंढ़ने में लगी है।
इसे भी पढ़े:- रोड एक्सीडेंट में नेपाल की नवविवाहिता की मौत, गाड़ी अनियंत्रित होकर जा गिरी खाई में