HomeUttarakhandरोड एक्सीडेंट में नेपाल की नवविवाहिता की मौत, गाड़ी अनियंत्रित होकर जा...

रोड एक्सीडेंट में नेपाल की नवविवाहिता की मौत, गाड़ी अनियंत्रित होकर जा गिरी खाई में

Bride Coming To Her in-laws House Dies in Road Accident in Nepal: हेलो दोस्तों पिथौरागढ़ से एक खबर निकलकर सामने आई है। जहां पर एक सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मृत्यु हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए है। जिन्हे बैतड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहाँ पर उनका इलाज चल रहा है।

सड़क दुर्घटना में नवविवाहिता की मौत | Bride Coming To Her in-laws House Dies in Road Accident in Nepal

कल बुधवार 29 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना पिथौरागढ़ जनपद के सीमा क्षेत्र झूलाघाट में भारत के पास नेपाल के बैतड़ी जिले में घटी थी। इस दुर्घटना में नेपाल मूल की भारतीय नवविवाहिता की मौत हो गई। बता दे की एक गाड़ी जिसमे कुछ लोग बैठे थे वह अचानक से नियंत्रण से बहार हो गई और वह गाड़ी अचानक से गहरी खाई में जा गिरी।

इसे भी पढ़े:- बच्चों के झगडे में पड़े परिजन, ईंटो से मार-मार के एक की कर दी हत्या

जिस समय गाड़ी खाई में गिरी उस समय उस गाड़ी में नवविवाहित महिला के साथ भारत और नेपाल दोनों देशो के लोग बैठे थे। और हादसे में नीरज की नवविवाहित पत्नी मीना की मृत्यु के साथ 8 लोग और घायल हो गए। जिन घायलों में मीना का पति नीरज भी शामिल है।

पति संग सुसराल आ रही थी पत्नी

जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है की मीना और नीरज की शादी पिछले महीने ही हुई थी। साथ ही नीरज की पत्नी मीना नेपाल की रहने वाली थी। नीरज अपनी पत्नी मीना के साथ अपने सुसराल गया हुआ था। और जब वह अपनी पत्नी के साथ सुसराल से वापस लोट रहा था तो यह सड़क हादसा हो गया।

इस घटना की खबर मिलते ही उन्हें बहार निकाला गया। और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहाँ पर घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर परिवार को मिलते ही पुरे परिवार में मातम छा गया। यह घटना नेपाल के क्षेत्र में हुई थी तो इस घटना की जाँच नेपाल पुलिस के द्वारा की जा रही है।


इसे भी पढ़े:- लड़की ने प्रेमी संग पिता और 8 साल के भाई की करी हत्या, पिता की लाश को किचन में तो भाई को डाला फ्रिज में

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here