HomeUttarakhandकाठगोदाम में तेज पानी में बहने से एक युवक की हुई मौत,...

काठगोदाम में तेज पानी में बहने से एक युवक की हुई मौत, कलसिया नाले के पास भी 30 घरों को कराया गया खाली

A Young Man Died After Being Swept Away by the Strong Water in Devkhadi Drain of Kathgodam: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में अधिक बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई इलाकों में बाढ़ व भूस्खलन भी देखे जा रहे है। और ऐसा ही कुछ हमें हल्द्वानी के दमुआढूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में देखने को मिला है। जहां पर एकाएक बारिश के कारण कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गए। और काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक समेत पानी में बह गया।

देवखड़ी नाले में बहने से एक युवक की हुई मौत | A Young Man Died After Being Swept Away by the Strong Water in Devkhadi Drain of Kathgodam

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के दमुआढूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में हुई बारिश के कारण कलसिया और देवखड़ी के सूखे नालो में पानी आ गया। और देखते ही देखते बृहस्पतिवार रात लगभग 10:45 बजे नालो ने विकराल रूप ले लिया। और जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक पानी के तेज बहाव में बाइक सहित बह गया। जिसकी बाइक का नंबर यूपी-25 सीएल 7620 था।

नालों के उफान पर आ जाने की खबर मिलते ही एसडीएम परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सीओ नितिन लोहनी सहित निगम के अधिकारी विभिन्न नालों पर गए। इसी बीच उन्हें पता चला की एक युवक पानी में बह गया है। जिसके बाद एई नवल नौटियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. मनोज कांडपाल, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल और निगम की टीम ने जेसीबी के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े:- Kanwar Yatra 2024: रुड़की में कांवड़ यात्रा होगी अधिक सुविधाजनक, विश्राम स्थल पर लगेगा वाटर प्रूफ टेंट

युवक की बाइक मिली 300 मीटर आगे

रात भर तलाश करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। लेकिन 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिल गई। जिन लोगो ने युवक को बहते हुए देखा उन्होंने कहा की उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश करी थी। लेकिन वह उसे नहीं बचा सके। जानकारी अनुसार सीओ नितिन लोहनी ने बताया है की जो व्यक्ति बाइक सहित पानी में बहा है उसका नाम आकाश है।

उन्होंने यह भी बताया की मनोज अपने दोस्तों को ढूंढते हुए नाले के पास पहुंचा। जहां पर पानी में बही आकाश की बाइक देखकर उसने अंदाजा लगाया की यह बाइक उसके दोस्त आकाश सिंह की है। आकाश शहर में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। और उसके 3 बच्चे भी है। साथ ही फिलहाल उसकी पत्नी गर्भवती भी है।

कलसिया नाले के पास से 30 घरो को कराया गया खाली

नालों में पानी आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने कलसिया नाले के पास से 30 घरो को खाली करा दिया। साथ ही उन सभी घरो में रह रहे लोगो को नगर पालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम में ठहराया गया है। और उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी वहीं पर की जा रही है। इसी के साथ बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी घुस गया। जिस कारण उन घरों में रखा सारा सामान भी खराब हो गया।


इसे भी पढ़े:- देहरादून में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी बनाने और पार्टनरशिप के नाम पर युवक से हड़पे 19 करोड़ रुपये, तीन पर केस हुआ दर्ज

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here