HomeUttarakhandWorld Population Day: 2020 में करोना महामारी के कारण नहीं हुई जनगणना,...

World Population Day: 2020 में करोना महामारी के कारण नहीं हुई जनगणना, 2011 में इतनी थी उत्तराखंड में महिला और पुरुष की संख्या

World Population Day 2024 Census was not Conducted in 2020 due to Corona Epidemic: उत्तराखंड में काफी सालो से जनगणना नहीं हुई है। और आज के समय में उत्तराखंड की जनसंख्या कितनी है इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। क्योकि देश में आखरी बार जनगणना 2011 में हुई थी। जिसके बाद से एक भी बार जनगणना नहीं हुई है। देश की जनसंख्या का पता होना सरकार के लिए बहुत जरुरी है। लेकिन सरकार अनुमानित जनसंख्या के आधार पर देश में काम कर रही है।

हर 10 साल में होती है देश में जनगणना | World Population Day 2024 Census was not Conducted in 2020 due to Corona Epidemic

जब से उत्तराखंड बना है तब से देश में 2 बार ही जनगणना हुई है। जिसमे की पहली बार 2001 में हुई थी और दूसरी बार 2011 में हुई थी। जनगणना हर 10 साल में होती है जो की 2021 में दुबारा से होनी थी। परन्तु साल 2024 चल रहा है और अभी तक जनगणना नहीं हो पाई है। बता दे 2019 में जनगणना की अधिसूचना जारी हुई थी।

अधिसूचना जारी होने के बाद 2020 में पहले चरण के अनुसार मकानों के सर्वे का काम शुरू किया जाना था। परन्तु उसी समय कोरोना महामारी आ गई. और जनगणना के पहले चरण के अनुसार मकानों का सर्वे नहीं हो सका। और 2021 में जनगणना के आंकड़ो का पता नहीं चल पाया।

इसे भी पढ़े:- सेना का जवान गदेरे में नहाते हुए पानी के तेज बहाव में डूबा, बुजुर्ग व्यक्ति के कहने पर भी नहीं मानी बात

सरकार जनसंख्या का अनुमान लगाकर चला रही है काम

देश प्रदेश की जनसंख्या कितनी है। इसकी जानकारी सरकार को होना बहुत जरुरी है। क्योकि जनसंख्या के आंकड़ों के अनुसार ही सरकार किसी भी योजना का रोडमैप तैयार करती है। परन्तु जनगणना न हो पाने के कारण सरकार जनसंख्या का अनुमान लगाकर ही योजना व विकास का रोडमैप तैयार कर रही है।

जनगणना से देश में जनसंख्या के साथ ही कई और जरुरी आंकड़े भी सरकार को पता चलते है। जैसे की शिक्षा, स्वास्थ्य, लिंगानुपात आदि। कई सालों से जनगणना न होने के कारण इन आंकड़ों का भी सरकार को पता नहीं चल पा रहा है। जिससे सरकार को सही नीतिया बनाने में भी दिक्कत आ रही है।

इस साल इतनी थी उत्तराखंड की जनसंख्या

जब से UP से उत्तराखंड अलग हुआ है तब से 2 बार ही जनगणना हुई है जिनके आंकड़े हमने नीचे सारणी में दिए है।

सन्नकुल जनसंख्यापुरुष जनसंख्यामहिला जनसंख्या
200184893494325924     4163425
20111008629251377734948519

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में निकली बंपर भर्ती, 11 हजार पदों को भरने के निर्देश हुए जारी

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here