HomeUttarakhandपति ने नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से बनवाए शारीरिक संबंध, सच पता...

पति ने नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से बनवाए शारीरिक संबंध, सच पता चलने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी

Woman Has Accused Her Husband Of Feeding Her Intoxicants In Shakti Farm Sitarganj: उधमसिंहनगर ज़िले में सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। जहां पर एक महिला ने अपने ही पति पर नशीला पदार्थ खिलाने और देवर के साथ शारीरिक संबंध बनवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग करी है।

पति ने पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से बनवाए संबंध | Woman Has Accused Her Husband Of Feeding Her Intoxicants In Shakti Farm Sitarganj

जानकारी अनुसार शक्तिफार्म की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया की वह एक स्कूल में पढ़ाती थी जो की भाजपा नेता का था। भाजपा नेता ने उसकी शादी 3 महीने पहले अपने भांजे से करवाई थी जो की यूपी का रहने वाला था। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की सुहागरात पर उसके पति ने उसे केक खिलाया जिसमे नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

जब वह सुबह सोकर उठी तो उसे शक हुआ की उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए है। विवाहिता ने जानकारी दी की उसका पति रोज नशीला पदार्थ किसी मीठी चीज में मिलाकर उसे खिला देता था जिसके बाद वह सो जाती थी। जब उसे शक हुआ तो उसने 12 जून की रात दी गई मिठाई नहीं खाई और सो जाने का नाटक किया।

इसे भी पढ़े:- 9 साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, आधा शव खाकर छोड़ा झाड़ियों में

जैसे ही रात के एक बजे. उसका पति कमरे से बहार निकल गया। जिसके बाद उसका देवर कमरे में आ गया। और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। तभी महिला उठ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे महिला ने शोर मचाना शुरू किया देवर ने उसका मुँह दबा दिया। और बताया की वह रोज रात उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है।

सच सामने आने पर सुसरालियों ने दी जान से मारने की धमकी

जिसके बाद जब वह कमरे से बहार आई तो उसके सुसराल वालों ने भी इसके बारे में किसी और को बताने के लिए मना किया. साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित महिला ने 23 जून को किसी तरह इसकी खबर अपने परिवार वालो को दी और अपने साथ हुए इस अत्याचार के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद महिला के परिवार वाले उसे मायके ले आए।

महिला ने भाजपा नेता और अपने सुसरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग करी है। इसी केस के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया की पीड़ित महिला के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। और शिकायत पर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।


इसे भी पढ़े:- कार के खाई में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 2 लोगों की गई जान, चार हुए घायल

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here