गुड़ और चने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है।

चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारी मासपेशियो को मजबूत बनाता है। 

गुड़ और चने में  विटामिन बी 6 भी पाया जाता है जो हमारे दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है। 

गुड़ चना खाने से हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ती है जिससे हमारी हड्डिया मजबूत होती है। और हड्डियों के दर्द में आराम मिलता है। 

इसे खाने से अपच और कब्ज जैसी समस्याएं को दूर रखने में भी मदद मिलती है। 

चने और गुड़ का सेवन करने से हमें भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। 

चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारी मासपेशियो को मजबूत बनाता है। 

गुड़ और चना खाने के कई फायदे है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर में गर्मी बढ़ना, शुगर की मात्रा बढ़ना जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।