HomeUttarakhand2 संतो ने मुख्यमंत्री को भेजे खून से लिखे 11000 पत्र, फिर...

2 संतो ने मुख्यमंत्री को भेजे खून से लिखे 11000 पत्र, फिर हल्द्वानी में आत्मदाह करने की दी धमकी, पुलिस ने किया नजरबंद

Two Saints Warned of Self Immolation in Uttarakhand: उत्तराखंड के दो संतो ने सरकार को आत्मदाह करने की धमकी दी है। यति परमानंद सरस्वती और यति स्वरूपानंद सरस्वती ने सबसे पहले मुख्यमंत्री को खून से लिखे 11,000 पत्र भेजे. और सरकार से अवैध मस्जिद, मजारों और मदरसों को हटवाने की मांग की। परन्तु कोई कार्रवाही न होने पर दोनों संतों ने सरकार को आत्मदाह करने की धमकी दी।

संतों ने मुख्यमंत्री को खून से लिखे भेजे 11,000 पत्र | Two Saints Warned of Self Immolation in Uttarakhand

इन दिनों उत्तराखंड के दो संत यति परमानंद सरस्वती और यति स्वरूपानंद सरस्वती ने सरकार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। और उनके सामने अपनी मांगे रखी है। संतो का कहना है की उत्तराखंड में लगातार समुदाय विशेष की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। और वह काफी समय से अवैध रूप से बने मदरसों, मजारों और मस्जिदों को हटाने की मांग सरकार से करते आ रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री को 11,000 खून से लिखे पत्र भी भेजे थे। परन्तु अभी तक कोई कार्रवाही नहीं की गई है।

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड में हुआ एक और दर्दनाक सड़क हादसा, गाड़ी के खाई में गिरने से 10 लोग हुए घायल, जा रहे थे गंगा स्नान करने

संतो को इन देशों से मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

आत्मदाह की चेतावनी देने वाले दोनों संत हिंदूवादी नेता डासना गाजियाबाद के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि के शिष्य हैं। जिन्होंने आज गुरुवार 20 जून को हल्द्वानी के एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी दी है। जैसे ही इसका प्रशासन को पता चला तब से कोटद्वार प्रशासन निरंतर दोनों संतो की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए थी।

जैसे ही संत यति परमानंद सरस्वती और यति स्वरूपानंद सरस्वती हल्द्वानी जाने के लिए निकले पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही कोटद्वार में रोक लिया। और उन्हें पकड़कर सिंचाई विभाग के बंगले में कुछ समय के लिए नज़रबंद कर दिया। बताया जा रहा है की कोटद्वार पुलिस के द्वारा कहा गया है की दोनों संतों ने पहले भी आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जिसके कारण दोनों संतों को हल्द्वानी जाने से रोका गया है। कहा जा रहा है की संतो ने बताया है की उन्हें देहरादून, रुड़की, बांग्लादेश और सऊदी अरब से जान से मारने की धमकियां मिल रही है।


इसे भी पढ़े:- श्रीनगर में कार के साथ हुआ जानलेवा हादसा, खाई में गिरी कार, 4 लोगो को जान से धोना पड़ा हाथ

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here