HomeUttarakhandसेना का जवान गदेरे में नहाते हुए पानी के तेज बहाव में...

सेना का जवान गदेरे में नहाते हुए पानी के तेज बहाव में डूबा, बुजुर्ग व्यक्ति के कहने पर भी नहीं मानी बात

Soldier Drowned While Bathing In Pond In Bhimtal: भीमताल में एक जवान की मृत्यु हो गई जो की मंगलवार की शाम को एक गांव के पुल के गधेरे में नहा रहा था। फिर वह पानी के तेज बहाव में बह गया और उसकी मृत्यु हो गई। उसके साथ 4 जवान और भी थे जिन्होंने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह उसे नहीं बचा सके। जिसके बाद सर्च अभियान भी चलाया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

4 जवानों के साथ नाहने गया जवान पानी में डूबा | Soldier Drowned While Bathing In Pond In Bhimtal

भीमताल के धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में हाल ही में छुट्टी पर घर आए कुमाऊं रेजीमेंट का एक जवान मंगलवार को नहा रहा था। उसके साथ उसके 4 और जवान दोस्त भी थे और वे सभी 5 कुमाऊं रेजीमेंट जवान वहां घूमने आए हुए थे। जैसे ही उन्होंने गधेरे में पानी देखा वह सभी नहाने के लिए चले गए। तभी उनमे से एक जवान जिसका नाम हिमांशु देफौटिया था वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण वह बह गया।

इसे भी पढ़े:- उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में निकली बंपर भर्ती, 11 हजार पदों को भरने के निर्देश हुए जारी

जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की भी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की खबर जिला प्रशासन और पुलिस को दी। खबर मिलते ही धानाचूली पुलिस, राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम घटना स्थल पर पहुँच गई और हिमांशु को ढूढ़ना शुरू कर दिया। परन्तु रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

बुजुर्ग व्यक्ति के मना करने पर भी नहीं मानी बात

पानी में डूबा फौजी हिमांशु दफौटिया बागेश्वर का रहने वाला था जिसके पिता का नाम पुष्कर दफौटिया है। 25 वर्षीय हिमांशु दफौटिया हाल ही में बमेटा गांव अपने चार दोस्तों प्रदीप नेगी, आकाश बिष्ट, चंदन सिंह, विनोद सिंह के साथ घूमने आया था। जो की सभी कुमाऊं रेजीमेंट के नाइन कुमाऊं की यूनिट में तैनात हैं।

जिस दौरान हिमांशु देफौटिया अपने चार दोस्तों के साथ बमेटा पुल के पास गधेरे में नहा रहा था। उस समय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सभी को वहां नहाने से मना किया था क्योकि पानी का बहाव बहुत तेज था। जिसके बाद चार दोस्त वापस आ गए थे लेकिन हिमांशु ने बात नहीं मानी और नहाता रहा तभी वह अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया।


इसे भी पढ़े:- केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने दुनिया को कहा अलविदा, देहरादून के मैक्स अस्पताल में हुआ निधन

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here