HomeUttarakhandमौत बनकर सड़क पर उतरी स्कूल बस, सड़क किनारे खड़ी 6 महिलाओ को...

मौत बनकर सड़क पर उतरी स्कूल बस, सड़क किनारे खड़ी 6 महिलाओ को कुचला

Six Women Crushed by School Bus in Rudrapur one of Them Died: उधमसिंह नगर से एक दुखद घटना सामने आई है जहां पर एक स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी 6 महिलाओं को कुचल दिया है। जिस घटना की पूरी वीडियो वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमे सब कुछ साफ साफ देखा जा सकता है। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है और बाकि का इलाज चल रहा है।

Six Women Crushed by School Bus in Rudrapur one of Them Died | सड़क किनारे खड़ी 6 महिलाओं को स्कूल बस ने मारी टक्कर

कहा जा रहा है की मंगलवार की शाम लगभग चार बजे काशीपुर हाईवे पर एलायंस कॉलोनी के पास छह महिलाएं सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी एक निजी स्कूल बस रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। वह बस फ्लाईओवर से नीचे उतरकर आ रही थी। की उस बस के चालक का बस से नियंत्रण हट गया और उस बस ने सड़क किनारे खड़ी उन 6 महिलाओं को कुचल दिया।

इसे भी पढ़े:- रात को सोते समय बुआ भतीजे को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई दोनों की मृत्यु

बस अनियंत्रित होकर पहले 2 ठेलों से टकराई। जिसके बाद वह सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओ को कुचलते हुए आगे जाकर पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।जहां पर डॉक्टरों द्वारा मीनू नाम की एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इन घायल महिलाओं में 3 महिला की हालत बहुत गंभीर थी। जिन्हे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस हादसे में 4 महिला 1 किशोरी और बस चालक घायल हो गए वही एक महिला की मृत्यु हो गई।

एलायंस काॅलोनी में काम करती थी मीनू

बताया जा रहा है की मीनू एलायंस काॅलोनी में एक संभागीय अधिकारी के घर पर काम करती थी। साथ ही बाकि की महिलाएँ भी इसी कालोनी के घरों में काम करती थी। और एक्सीडेंट की घटना होते ही एलायंस कालोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। और उन्होंने मीनू की मृत्यु पर दुःख भी व्यक्त किया। मीनू अपने पीछे 3 बच्चों को अकेला छोड़कर चली गई। जबकि उसके पति बबलू की चार महीने पहले ही एक बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।


इसे भी पढ़े:- भारी बारिश के चलते मलबा आने से बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे हुआ बंद, जोशीमठ में भी रात को लोग निकले सुरक्षित स्थानों के लिए

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here