HomeUttarakhandरात 12 बजे मौत बनकर घर में घुसा सांप, 2 बच्चो को...

रात 12 बजे मौत बनकर घर में घुसा सांप, 2 बच्चो को डसा, एक की हुई मौत

Sister Dies Due to Snake Bite in Ramnagar Brother’s Condition Also Critical: उत्तराखंड के रामनगर में सांप ने दो बच्चों को डस लिया। वह दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे। सांप के काटते ही बच्चो को पहले रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिसके बाद बच्चों को वहां से हल्द्वानी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। और दूसरे बच्चे का इलाज चल रहा है।

Sister Dies Due to Snake Bite in Ramnagar Brother’s Condition Also Critical

पहाड़ी इलाकों में रहना हमेशा से ही खतरनाक रहा है। क्योकि इन इलाकों में जंगली जानवरों के हमले के साथ-साथ जहरीले जीवों के काटने का खतरा भी बना रहता है। जिसमे की सबसे अधिक खतरा सांपों से होता है. क्योकि यह घर के अंदर कब आ जाए कुछ कह नहीं सकते।

ऐसे में अचानक कोई व्यक्ति इनके सामने आ जाए तो वह उसे डस लेते है। जिस कारण कई लोगो की मृत्यु भी हो जाती है। और ऐसी ही एक घटना हमें आज रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में देखने को मिली है। जहां पर एक सांप ने एक ही कमरे में सो रहे 2 बच्चों को डस लिया।

इसे भी पढ़े:- आदमखोर तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को बनाया शिकार, रात को दादी के साथ शिवा निकला था बहार

मध्यप्रदेश से आए परिवार के दो बच्चों को सांप ने डसा

12 दिन पहले ही मध्यप्रदेश का रहने वाला राहुल नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ पीरूमदारा आया था। और यहाँ पर वह मजदूरी कर रहा था। राहुल ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार 26 जनवरी को वह अपने 3 बच्चों और अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में सो रहा था। की रात को लगभग 12 बजे उसकी बेटी नित्या जो की 4 साल की थी और उसका बेटा देव जो की 6 साल का है अचानक रोने लगे। जब उसने उठकर देखा तो उनके पास वहां एक सांप बैठा था। और उस सांप ने उन दोनों बच्चों के हाथों पर डस रखा था।

जैसे ही उन्होंने सांप को देखा तो उन्होंने उसे एक डिब्बे में पकड़ लिया और उस सांप व उन दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परन्तु जब वह वहां पर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनकी बेटी नित्या को मृत घोषित कर दिया। लेकिन बेटे देव को भर्ती कर लिया। देव आईसीयू में भर्ती है। और उसकी हालत भी गंभीर है।


इसे भी पढ़े:- महिला और उसकी 2 बेटियों को बिजनौर से बुलाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here