HomeUttarakhandRoorkeeRoorkee Crime News: गोकशी के आरोप में मां-बेटी हुई गिरफ्तार, आरोपी को...

Roorkee Crime News: गोकशी के आरोप में मां-बेटी हुई गिरफ्तार, आरोपी को बचाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Roorkee News Mother And Daughter Arrested For Cow Slaughter Case Filed Against 24 People: रुड़की से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां पर एक सिकरौढ़ा गांव में गोकशी (गाय को मारने का काम) का काम चल रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस और गोवंश संरक्षण की टीम ने वहां छापा मारा और मौके से मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उन्हें ले जाते समय लोगो ने पुलिस को घेर लिया और मां-बेटी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। परन्तु काफी मुश्किलों के बाद पुलिस उन्हें वहां से ले गई।

पुलिस ने गोकशी के आरोप में माँ-बेटी को किया गिरफ्तार | Roorkee News Mother And Daughter Arrested For Cow Slaughter Case Filed Against 24 People

जानकारी अनुसार मंगलवार को रात के समय खबर मिली की सिकरौढ़ा गांव में धड़ल्ले से गोकशी की जा रही है। खबर पर पुलिस और गोवंश संरक्षण की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर उन्होंने एक घर में छापा मारा तो पुलिस को आता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए। परन्तु 2 महिला कुल्हाड़ी जैसे हथियारों को छुपाती नजर आई।

इसे भी पढ़े:- मौत बनकर सड़क पर उतरी स्कूल बस, सड़क किनारे खड़ी 6 महिलाओ को कुचला

पुलिस ने मकान के अंदर देखा की चारों तरफ पशु मांस संरक्षित पड़ा था। और चारो तरफ खून भी बिखरा पड़ा हुआ था। पुलिस ने उन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जिनका नाम नसरीम और जैनव था। जिन्होंने जानकारी दी की यहाँ पर मांस नौशाद, दिलशाद, मुकीम और इरशाद लेकर आए है।

भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

जैसे ही पुलिस उन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करके वहां से जाने लगी तभी 35-40 लोगो ने उन्हें घेर लिया और महिला को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई इसी के साथ कुछ ने पथराव करना भी शुरू कर दिया।

जिसमे से एक पत्थर एसआई प्रदीप को भी लग गया। इसके बाद राहुल कांस्टेबल ने फोन करके इसकी खबर भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक को दे दी। थोड़ी देर बाद और अधिक पुलिस मौके पर पहुंच गई जिन्हे देख उपद्रवी भीड़ वहां से भाग निकली।

इसे भी पढ़े:- रात को सोते समय बुआ भतीजे को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई दोनों की मृत्यु

पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

सूर्य भूषण नेगी जो की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक है उन्होंने बताया की इस मामले में 2 आरोपी नौशाद की पत्नी नसरीन और उसकी बेटी जैनव को पकड़ लिया गया है। जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए है। इसी के साथ महिलाओं की गिरफ्तारी के समय सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य गंभीर धाराओं के साथ तोफीक, मुर्तजा, हसीन, इसरान, रिहान, शराफत उर्फ अल्लू, अनवर, अतीक, शमीम, सावन उर्फ हल्वा, अजीम, सुभान, इस्लाम, रियासत, अनीस, सलमान, गुड्डु, खुसनसीब, रेशमा, शहजादी, असलम, शमा, शाहीन, फैजान, मोहसीना और रिजवाना पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिनकी तलाश की जा रही है।


इसे भी पढ़े:- भारी बारिश के चलते मलबा आने से बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे हुआ बंद, जोशीमठ में भी रात को लोग निकले सुरक्षित स्थानों के लिए

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here