HomeUttarakhandHaridwarसहेली के घर से आते हुए नाबालिग के साथ युवक ने किया...

सहेली के घर से आते हुए नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आठ दिन बाद लड़की ने बताई अपनी दुःख भरी दास्तां

Rape of Minor Returning From Friend’s House in Haldwani: हल्द्वानी में एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। और फिर उसे उसकी सहेली के घर छोड़ दिया। यह घटना तब घटी जब युवती अपनी एक सहेली के घर गई थी और वहां से वापस लौट रही थी। आठ दिन बाद नाबालिग लड़की ने इस घटना के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म | Rape of Minor Returning From Friend’s House in Haldwani

आज के समय में भी लड़कियां बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। जिसका जीता जागता सबूत हल्द्वानी की यह घटना है। जहां पर एक नाबालिग लड़की अपनी सहेली के घर गई थी। और जब वह वहां से घर वापस लौट रही थी. तभी उसे एक युवक मिला। जिसे वह जानती थी और वह उसे अपने घर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद वह उसे उसकी एक सहेली के घर छोड़ आया। जहां से युवती वापस अपने घर लौटी। और इस घटना के 8 दिन बाद उसने इस सब के बारे में अपनी दीदी को बताया। जिसके बाद उसके परिजनों ने उस युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस घटना के बारे में बताया।

इसे भी पढ़े:- अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगे लाखो रुपये, हरियाणा से गिरफ्तार हुई महिला आरोपी

झूठ बोलकर ले गया था युवती को अपने घर

हल्द्वानी में रहने वाली नाबालिग पीड़ित लड़की के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की। 8 दिन पहले उसकी बहन देवलचौड़ इलाके में रहने वाली अपनी एक दोस्त के घर गई थी। और जब वह घर वापस आ रही थी तो रास्ते में उसे सूरज नाम का एक युवक मिला। जिसे वह पहले से जानती थी। आरोप है की सूरज नाम का वह युवक पीड़ित लड़की को अपने घर झूठ बोलकर ले गया।

साथ ही सूरज ने घर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। और इस सब के बारे में किसी को न बताने को कहा साथ ही ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद वह नाबालिग लड़की को टेंपो से उसकी सहेली के घर छोड़ आया। और वहां से वह अपने घर गई और उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं कहा।


इसे भी पढ़े:- युवती को कोल्ड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, 3 लोगों पर हुआ केस दर्ज

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here