HomeUttarakhandRoorkeeRoorkee News: पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में हो रहा था देह...

Roorkee News: पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में हो रहा था देह व्यापार, आठ महिलाओं समेत 19 लोग गिरफ्तार

Prostitution was Going on in Roorkee Guest House 19 Including Eight Women Arrested: रुड़की के पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के अंदर कलियर थाना पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल ने मिलकर छापा मारा और वहां से 11 पुरुषों सहित 19 लोगों को पकड़ लिया। जो की वहां पर देह व्यापार करने व कराने का काम कर रहे थे। साथ ही गेस्ट हाउस के संचालक और पकड़ी गई महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार | Prostitution was Going on in Roorkee Guest House 19 Including Eight Women Arrested

दिलवर सिंह नेगी जो की पिरान कलियर थाना प्रभारी है उन्होंने जानकारी दी की तस्कर विरोधी सेल और कलियर थाना पुलिस को खबर मिली थी। की कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर रोड के पास स्थित रहमत साबरी गेस्ट हाउस के अंदर देह व्यापार चल रहा है। खबर मिलते ही कलियर पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल ने गेस्ट हाउस में छापा मारा।

जहाँ पर पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। साथ ही पुलिस ने वहां पर देह व्यापार चला रहे और देह व्यापार कर रहे कुल 19 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे गेस्ट हाउस संचालक सहित 11 पुरुष है और 8 महिलाए है। इसी के साथ पुलिस को वहां पर एक किशोरी भी मिली जो गेस्ट हाउस में फंसी थी जिसे पुलिस ने आजाद कराया। साथ ही उस गेस्ट हाउस को सील करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।

इसे भी पढ़े:- रुद्रपुर के भगवानपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू, तोड़े जाएंगे 46 मकान, कार्रवाई में बाधा डालने पर भुगतना पड़ेगा अंजाम

गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम देने का दिया जाता था झांसा

कहा जा रहा है की इस मामले में गिरफ्तार हुई महिलाओ ने जानकारी दी है। की गेस्ट हाउस चला रहा व्यक्ति मुस्तफा एक महिला के साथ मिलकर काफी अधिक समय से देह व्यापार का काम कर रहा है। यह लोग गेस्ट हाउस में गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम देने के नाम पर बहार से लेकर आते है। और उनसे देह व्यापार का काम करवाते है। जानकारी अनुसार आरोपी मुस्तफा के खिलाफ पहले भी देह व्यापार के कई केस दर्ज है।

इस मामले में गेस्ट हाउस को चला रहे मुस्तफा जो महमूदपुर कलियर का रहने वाला है और मैनेजर आदिल जो की पहाड़गंज दिल्ली का रहने वाला है व एक महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। और बाकि अन्य पकड़े गए कुछ लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में केस दर्ज किया गया है। जिनके नाम नीचे दिए गए है।

नामनिवासी
दानिशबहेरा थाना भोपा मुजफ्फरनगर
वसीमभुजाहेड़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर
अलीजानअकबरपुर झोझा थाना झबरेड़ा
शौकतसदर बाजार सहारनपुर
सोनीभांडेरी कांठ शाहजहांपुर
पुष्पेंद्रनिवासी किशनपुर थाना भगवानपुर
सलीमजयंतीपुर मझोला मुरादाबाद
असलमबीबीपुर छज्जल मुरादाबाद
अजयकिशनपुर थाना भगवानपुर

इसे भी पढ़े:- देहरादून में रेडियोएक्टिव उपकरण और केमिकल मिलने से मची अफरा तफरी, 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here