देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है इसरो की चंद्रयान-3 की गोर्वामित सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जी ने शनिवार 23 अगस्त को (National Space Day) ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।
चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। प्रधानमंत्री बेंगलुरु में इसरो
कमांड सेंटर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे।
इस साल से भारत में हर साल 23 अगस्त के दिन पुरे भारत वर्ष के लोग ‘National Space Day’
के रूप में मानेंगे यह बात इसरो के वैज्ञानिकों को और हमारे देश वासियो को भी बहुत प्रेरित करेगी।
पीएम मोदी का इसरो दौरा
PM मोदी ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता को चिह्नित करने के लिए
भारत 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाएगा। बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों की टीम को
संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को एक पूरी पीढ़ी को जागृत करने
और युवा दिमाग पर गहरी छाप छोड़ने का श्रेय दिया।
Shiv Shakti(शिव शक्ति)
चंद्रयान-3 लैंडर की सफलता के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने घोषणा की कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इस स्थान के नाम की घोषणा की।
चंद्रमा पर भारत के सफल मिशन के पीछे वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, (YOU MAKE IN INDIA)”आप ‘मेक इन इंडिया’ को चंद्रमा पर ले गए: बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी..
Recomended
Chandrayaan-3 why on moon