HomeUttarakhandउत्तराखंड में पहली बार होने जा रहा है मिस एंड मिसेज इंडिया...

उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहा है मिस एंड मिसेज इंडिया दीवा इवेंट, शादीशुदा महिलाओं को भी मिलेगा मौका

Miss And Mrs India Diwa Will Be Organized For The First Time In Dehradun: उत्तराखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में उत्तराखंड की महिलाओं को पता होना जरुरी है। बता दे मिसेज इंडिया दिवा क्लासिक 2023 की विजेता ऋतु बहुगुणा जो की उत्तराखंड की स्टेट डायरेक्टर भी है। उन्होंने एक होटल में जानकारी दी की वह चाहती है की उत्तराखंड की महिलाओं को एक मंच प्रदान करे। जिसके लिए वह एक इवेंट रखने वाली है।

उत्तराखंड में होगा मिस और मिसेज़ दिवा इवेंट | Miss And Mrs India Diwa Will Be Organized For The First Time In Dehradun

शनिवार 13 जुलाई को मिसेज इंडिया दिवा क्लासिक 2023 की विजेता ऋतु बहुगुणा ने त्यागी रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बात की और जानकारी दी की इस साल मिस और मिसेज़ दिवा इवेंट उत्तराखंड में होने जा रहा है साथ ही इस साल यह इवेंट देश के कुछ ओर हिस्सों में भी होगा जिनमे दिल्ली, भुवनेश्वर और मध्य प्रदेश शामिल है।

पहले भी मिस और मिसेज दिवा इवेंट देश के कुछ हिस्सों में आयोजित हो चूका है जिनमे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और राजस्थान शामिल है। और अब देश के कई ओर हिस्सों में भी यह इवेंट होने वाला है। इस इवेंट में मिस और मिसेज 2 कैटेगरी होने वाली है।

इसे भी पढ़े:- कोचिंग सेंटरों पर सरकार लगाएगी लगाम, आए नए नियम, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

मिस कैटेगरी में सिर्फ अविवाहित लड़कियाँ ही भाग ले सकती है। परन्तु उनकी उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए। और मिसेज़ कैटेगरी में वे महिला शामिल हो सकती है जो शादीशुदा है। साथ ही यदि उनकी उम्र 40 से अधिक है तो भी वह इस इवेंट में भाग ले सकती है।

शादीशुदा महिलाओं को भी मिलेगा सपने पुरे करने का मौका

मिस और मिसेज दिवा एक सौन्दर्य प्रतियोगिता है। जिनमे पाँच सब-टाइटल दिए जाएंगे और हर सब-टाइटल में तीन विजेताओं को चुना जाएगा। साथ ही यदि कोई महिला इसमें पार्टिसिपेट करना चाहती है तो इसके लिए उसे मिस और मिसेज दिवा इंस्टाग्राम पेज पर जाना होगा। और वहां पर लिखे नंबर पर फोन करके वह इवेंट में भाग ले सकती है। इसके आलावा आप ईसी रोड स्थित डर्माटच स्किन क्लीनिक से इवेंट में रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

इस इवेंट को लेकर ऋतु बहुगुणा का मानना है की इस इवेंट को करने से महिलाओं को मंच मिलेगा। जिससे उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। सौन्दर्य प्रतियोगिता में अधिकतर लड़कियों को ही लिया जाता है। लेकिन इस इवेंट में विवाहित महिलाओ को भी भाग लेने का मौका मिलेगा। और वह अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। और इसी कारण से यह इवेंट उत्तराखंड में किया जा रहा है।


इसे भी पढ़े:- पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में हो रहा था देह व्यापार, आठ महिलाओं समेत 19 लोग गिरफ्तार

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here