HomeUttarakhandधर्म छुपा कर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, गौ मांस खाने और...

धर्म छुपा कर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, गौ मांस खाने और धर्म परिवर्तन करवाने का किया प्रयास

Misdeed A Girl By Hiding Her Religion In Rudrapur: रुद्रपुर से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर बीमा कंपनी में काम करने वाले एक लड़के ने अपना धर्म छुपाते हुए अल्मोड़ा की एक युवती से दोस्ती की। और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए साथ ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने हिंदूवादी संगठनों के साथ पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नौकरी का झांसा देकर युवती को ले गया कमरे पर फिर किया दुष्कर्म | Misdeed A Girl By Hiding Her Religion In Rudrapur

अल्मोड़ा की रहने वाली एक युवती ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई. और बताया की उसका परिवार बहुत गरीब है। और उसे नौकरी की जरुरत थी। फरवरी 2021 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई. जिसने बताया की उसका नाम समीर है। और वह बजाज फाइनेंस अल्मोड़ा में काम करता है। जिसके बाद समीर ने उसे रुद्रपुर सिडकुल में अच्छी जॉब दिलवाने का भरोसा दिलाते हुए रुद्रपुर आने को कहा।

इसे भी पढ़े:- बारिश ने पहाड़ों पर बरपाया कहर, पहाड़ी से मलबा गिरने पर उसके नीचे दबकर 2 लोगों की हुई मौत

जिसके बाद पीड़ित लड़की 18 अक्टूबर 2023 को रुद्रपुर चली गई। फिर आरोपी युवक उसे एक किराये के कमरे में ले गया जो जगतपुरा मस्जिद वाली गली में था। इसके बाद युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. और जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने उसे डराया धमकाया और शादी की बात कही।

अश्लील फोटो और वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने की दी धमकी

जिसके बाद आरोपी ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद पीड़ित लड़की को पता चला की वह मुस्लिम है और वह नैनीताल के रामनगर जिला के खताडी का रहने वाला है। युवती ने यह भी बताया की आरोपी ने उसे गौ मांस खिलाने का प्रयास भी किया था. और वह उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का लगातार दबाव बना रहा था। और जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बना लिया।

परन्तु किसी तरह युवती वहां से भाग निकली और अपने घर अल्मोड़ा चली गई। पीड़िता ने यह भी बताया की युवक ने उसकी कुछ अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली थी। जिनसे वह उसे ब्लैकमैल कर रहा था और कहता था की अगर तू मेरे पास वापस नहीं आई तो में तेरी अश्लील फोटो और वीडियो तेरे रिश्तेदारों को भेज दूंगा और तुझे बदनाम कर दूंगा। साथ ही तेरे भाई को भी मार दूंगा। इन सब के बीच युवती को पता चला की उस युवक ने और भी हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसा रखा है।


इसे भी पढ़े:- 15 साल की लड़की के साथ 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा 1 की है तलाश

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here