HomeUttarakhandआदमखोर तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को बनाया शिकार, रात को...

आदमखोर तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को बनाया शिकार, रात को दादी के साथ शिवा निकला था बहार

Leopard Killed Seven Year Old Child In Haldwani: हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक तेंदुए ने एक बच्चे को अपना निवाला बना लिया है। जिस खबर से परिवार में दुःख का माहौल बना हुआ है। और प्रशासन के द्वारा बच्चे के परिवार को मुआवजा देने की बात भी कही गई है।

सात साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार | Leopard Killed Seven Year Old Child In Haldwani

पहाड़ी इलाकों में जीवन बिताना कोई आसान काम नहीं है। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरो के हमले के कारण जान का खतरा बना रहता है। बता दे अधिकतर इन इलाकों में तेंदुए के हमले का खतरा होता है। जिनसे बच पाना बहुत मुश्किल होता है। और ऐसी ही एक खबर हल्द्वानी से सामने आई है।

हल्द्वानी में 26 जून की रात एक तेंदुए ने एक सात साल के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। यह बच्चा निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ का रहने वाला था. जिसका नाम शिवा था। शिव अपनी दादी के संग कल रात को अपने घर से बहार गया था। जहां पर एक तेंदुआ घात लगाकर बैठा था। जैसे ही बच्चा उसे दिखा उसने उस पर हमला कर दिया और बच्चे को उठाकर ले गया।

इसे भी पढ़े:- देहरादून में मिली एक और महिला की लाश, कल भी वहां से बरामद हुई थी दो लाशे, अभी तक नहीं हो पाई पहचान

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। घटना की खबर पाते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने बच्चे की खोज शुरू कर दी. पूरी रात ढूंढ़ने के बाद आज सुबह 6 बजे जंगल में 7 साल के शिवा की लाश मिली। जिसे तेंदुए ने बुरी तरह से खाया हुआ था। तेंदुए ने शिवा के धड़ से ऊपर के हिस्से को पूरा खा लिया था।

पिंजरा लगाकर पकड़ा जाएगा तेंदुआ

तेंदुए के द्वारा 7 साल के बच्चे को शिकार बनाए जाने की खबर मिलने पर तहसीलदार सचिन कुमार और एसडीएम परितोष वर्मा घटना स्थल पर गए। और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की वह उनके परिवार को मुआवजा दे। इस घटना के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा पिंजरा भी लगाया जा रहा है।


इसे भी पढ़े:- खेत में पड़ा मिला 13 साल की लड़की का शव, BJP नेता पर लगा सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here