HomeUttarakhandसंदिग्ध परिस्थितियों में आईटीबीपी के जवान की हुई मौत, वनकर्मियों को पेड़...

संदिग्ध परिस्थितियों में आईटीबीपी के जवान की हुई मौत, वनकर्मियों को पेड़ से लटकी मिली लाश

ITBP Jawan Dies Under Suspicious Circumstances In Haldwani: हल्द्वानी से एक खबर सामने आई है जहां पर एक आईटीबीपी के जवान का शव संदिग्ध हालतों में जंगल में पाया गया। और उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ था। यह जवान मूलरूप से गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ का रहने वाला था। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई। और इस मामले की जाँच में जुट गई।

वनकर्मियों को मिली पेड़ से लटकी आईटीबीपी के जवान की लाश | ITBP Jawan Dies Under Suspicious Circumstances In Haldwani

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की 13 जून गुरुवार दोपहर को हल्दूचौड़ दोलिया के पास हिरण बाबा मंदिर के पीछे कुछ वनकर्मियों को एक आदमी की लाश पेड़ की शाखा पर लटकी मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस वहां गई और पेड़ पर लटके जवान की लाश को नीचे उतारा। जवान की जब पहचान करी गई तो पता चला की वह आईटीबीपी का जवान है।

मृत जवान का नाम चंदन कुमार है और उसकी आयु 32 वर्ष थी। व उसके पिता का नाम किशन राम है. चंदन कुमार मूल रूप से गणाई गंगोली जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला था। और वर्तमान में वह नैनीताल जिले में स्थित 34वी वाहिनी आईटीबीपी कैंप में तैनात था।

इसे भी पढ़े:- कुछ अनजान लोगो ने जंगल में लगाई आग, आग बुझाने गई टीम के 4 लोगों की गई जान और 4 हुए घायल

पत्नी गई थी दोनों बच्चों संग मायके

पुलिस के द्वारा आईटीबीपी की बटालियन को इस घटना की खबर दे दी गई है। हरेंद्र सिंह नेगी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया की चंदन कुमार एक साल पहले ही आईटीबीपी की स्थानीय बटालियन में स्थानांतरित होकर यहाँ पर आया था। और वह कैंप से बाहर बिंदुखत्ता विकासपुरी नंबर दो में एक किराए के घर में रहता था।

साथ ही उसका परिवार भी उसी के साथ रहता था। लेकिन वर्तमान समय में उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। पुलिस ने कहा की अब तक जवान के मरने का कारण सामने नहीं आया है। और जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का कुछ पता चल सकेगा।


इसे भी पढ़े:- युवती को कोल्ड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, 3 लोगों पर हुआ केस दर्ज

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here