HomeUttarakhandबारिश का पानी 2 परिवारों के लिए बना अभिशाप, 2 बच्चो के...

बारिश का पानी 2 परिवारों के लिए बना अभिशाप, 2 बच्चो के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत

In Uttarakhand Two Children Died After Falling Into Pits Filled With Rain Water: मानसून शुरू होते ही उत्तराखंड में हर जगह बारिश देखने को मिल रही है। जिस कारण कई जगहों पर पानी का भराव भी देखा जा रहा है। जो की कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ है। जैसा की हमें देहरादून और खटीमा में देखने को मिला है। जहां पर 2 बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से जान चली गई है। जिनमे एक 5 साल का था और दूसरे की आयु ढाई वर्ष थी।

5 साल का अधीर गया था बहार खेलने नहीं लौटा घर | In Uttarakhand Two Children Died After Falling Into Pits Filled With Rain Water

देहरादून के प्रेमनगर में 5 साल का अधीर कुमार गुरुवार की दोपहर खेलने गया था। लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं आया। जिसके बाद उसके पिता जितेंद्र कुमार ने अपने बेटे अधीर कुमार के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। और पुलिस को बताया की उनका 5 साल का बेटा अधीर कुमार दोपहर 12 बजे खेलने के लिए बहार गया था परन्तु वह घर नहीं आया। जिसके बाद सभी ने उसे बहुत ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इसे भी पढ़े:- प्रेमी जोड़े एक दूसरे से नहीं छुपा सकेंगे अपना अतीत, UCC पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी

शिकायत पर पुलिस ने बच्चे को ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाया। और काफी देर तक ढूढ़ने के बाद रात लगभग 10 बजे बच्चे की लाश पुलिस को दशहरा ग्राउंड के पास बनाए गए एक गड्ढे के अंदर से मिली। जिसमे बारिश का पानी भरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर वालो को सौंप दिया गया है। और पुलिस इस मामले की जाँच में लगी है।

मामा के घर आए बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से गई जान

उधमसिंहनगर जिले के खटीमा में एक ढाई साल के बच्चे की भी बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है की उत्तर प्रदेश के पकड़िया का रहने वाला गणेश विश्वास इन दिनों धान रोपाई के लिए कर्नाटक गया हुआ था। इस बीच उसकी पत्नी नीतू अपने बच्चे के साथ अपने मायके खटीमा के पकड़िया में आई हुई थी।

नीतू घर के किसी काम में व्यस्त थी की इतने में उसका ढाई साल का बच्चा कपिल खेलते खेलते घर से बहार चला गया। और घर के पीछे एक गड्ढे में गिर गया जिसमे बारिश का पानी भरा हुआ था। और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करके उसके शव को परिवार वालों को सौंप दिया है। इस दुर्घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।


इसे भी पढ़े:- 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुस कर किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here