HomeUttarakhandयुवती को कोल्ड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास,...

युवती को कोल्ड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, 3 लोगों पर हुआ केस दर्ज

Gave The Girl a Cold Drink Mixed With Alcohol and Then Tried to Rape Her: हल्द्वानी में एक ऐसी घटना सुनने को मिली है जो बहुत चिंता जनक है। बता दे हल्द्वानी में एक महिला को 3 लोगो ने कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर दी. और फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जाँच में लगी हुई है।

कोल्ड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब | Gave The Girl a Cold Drink Mixed With Alcohol and Then Tried to Rape Her

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है मुक्तेश्वर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पुलिस के पास गई और शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की। दुग्ध संघ में ट्रेनिंग के बहाने उसकी एक महिला रिश्तेदार ने उसे अपने घर बुलाया। परन्तु जब वह उसके घर गई. तो उसने बोला की किसी वजह से अभी ट्रेनिंग रद्द हो गई है। और कुछ दिनों बाद शुरु की जाएगी।

इसके बाद 8 जून को महिला प्रशांत और भास्कर नाम के अपने 2 दोस्तों के साथ घूमने गई. और वहां सभी ने एक रेस्टोरेंट में खाना भी खाया। इसी समय आरोपियों ने उसे कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। जिसके बाद वह सब घर आ गए और एक कमरे में सो गए।

इसे भी पढ़े:- सरकार ने दो तहसीलों के नाम बदलने की दी मंजूरी, जोशीमठ तहसील बना ज्योतिर्मठ और कोश्याकुटोली बना कैंचीधाम

रात को सोते समय किया दुष्कर्म का प्रयास

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया की रात के समय भास्कर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। परन्तु जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने पीड़ित महिला के कपड़े फाड़ दिए। और इसके बाद तीनों ने मिलकर उसको बहुत मारा पीटा और धमकी दी की उसने अगर इस सब के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।

पीड़िता ने इस सब के बारे में घर पहुँचकर अपने परिवार वालो को बताया। जिसके बाद परिवार के लोगो ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तीनों लोगों के खिलाफ धारा 323, 354, 354क, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। फ़िलहाल पुलिस जाँच में लगी है। और जल्द ही उन तीनो आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


इसे भी पढ़े:- दोस्ती बढ़ाकर खींची हिन्दू सहेली की अश्लील फोटो, फिर धर्म परिवर्तन करने के लिए किया ब्लैकमेल

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here