HomeUttarakhandकुछ अनजान लोगो ने जंगल में लगाई आग, आग बुझाने गई टीम...

कुछ अनजान लोगो ने जंगल में लगाई आग, आग बुझाने गई टीम के 4 लोगों की गई जान और 4 हुए घायल

Four Forest Department Employees Got Burnt and Four Died in the Forest Fire in Almora: अल्मोड़ा जिले में एक दुख भरी घटना घटी है। जहां पर जंगल में भीषण आग लगने से 4 लोगो की मृत्यु हो गई और वहीं 4 लोग बुरी तरह से आग में झुलस गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यह सभी 8 लोग पीआरडी के जवान और फायर वाचर थे. जो की आग बुझाने जंगल में गए थे।

वनाग्नि में 4 की हुई मौत और 4 हुए घायल | Four Forest Department Employees Got Burnt and Four Died in the Forest Fire in Almora

जंगलो में आग लगने की घटना अब फिर से बढ़ने लगी है। और आए दिन आग लगने की घटना सामने आती रहती है। वैसे तो यह आग अपने आप ही लगती है. लेकिन कई ऐसी घटना सामने आती है जिसमे यह आग लोगों द्वारा लगाई जाती है। और ऐसी ही घटना हमें अल्मोड़ा जिले में देखने को मिली है। जहां गुरुवार को अल्मोड़ा जिले में पड़ने वाले बिंसर अभ्यारण के जंगल में कुछ अनजान लोगो ने आग लगा दी।

जैसे ही वन विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली। वह आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए फायर वाचर और पीआरडी के जवान रणनीति बना ही रहे थे की इतने में जंगल में लगी आग काफी अधिक फैल गई थी। और फायर वाचर और पीआरडी के जवान चारो तरफ से आग में घिर चुके थे। उन्होंने आग से बचने की बहुत कोशिश करी लेकिन वह नाकाम रहे और आग की लपटों में झुलस गए।

इसे भी पढ़े:- सहेली के घर से आते हुए नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आठ दिन बाद लड़की ने बताई अपनी दुःख भरी दास्तां

आग में झुलसने से 4 लोगो की मृत्यु मौके पर ही हो गई और 4 लोग आग में बुरी तरह जल गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमे से एक कर्मचारी काफी अधिक घायल हो गया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

2 कर्मचारी आधे से ज्यादा झुलसे

इस घटना में आग में झुलसने से 4 लोगो की मृत्यु मौके पर ही हो गई और 4 लोग आग में बुरी तरह जल गए। जैसे ही अधिकारियों को टीम के जंगल की आग में फंसे होने की खबर मिली वह मौके पर पहुंचे और आग में झुलसे 4 लोगो को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती करवाया। इस आग में झुलसे 2 कर्मचारी कृष्ण कुमार और कुंदन नेगी को हल्द्वानी के एसटीएच में रेफर कर दिया गया।

बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने जानकारी दी की इस घटना में दो कर्मचारी आधे से ज्यादा जल चुके है जिनको प्राथमिक उपचार के पश्चात् हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं 2 कर्मचारियों का इलाज बेस अस्पताल में ही किया जा रहा है। इस हादसे के बाद इसमें मरने वाले 4 कर्मचारियों के घर उनकी मृत्यु की खबर दी गई। जिसके बाद से उनके घरो में दुःख का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े:- सरकार ने दो तहसीलों के नाम बदलने की दी मंजूरी, जोशीमठ तहसील बना ज्योतिर्मठ और कोश्याकुटोली बना कैंचीधाम

मृतकों के नाम

नामआयुपिता का नामनिवासी
त्रिलोक सिंह मेहता40नारायण सिंहउडलगांव बाड़ेछीना
दीवान राम35पदी रामग्राम सौड़ा
करन आर्या21बिशन रामकफड़खान
पूरन सिंह50दीवान सिंहग्राम कलौन

घायलों के नाम

नामआयुपिता का नामनिवासी
कृष्ण कुमार21नारायण रामग्राम भेटुली
कुंदन सिंह नेगी44प्रताप नेगीग्राम खांखरी
भगवत सिंह भोज38बची सिंहग्राम भेटुली
कैलाश भट्ट54बद्रीदत्त भट्टग्राम धनेली

इसे भी पढ़े:- अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगे लाखो रुपये, हरियाणा से गिरफ्तार हुई महिला आरोपी

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here