Homeमनोरंजनहल्द्वानी की एक लड़की ने कृष्ण भगवान से की शादी, 13 साल...

हल्द्वानी की एक लड़की ने कृष्ण भगवान से की शादी, 13 साल से रख रही थी करवाचौथ का व्रत

Disabled Harshika Married Lord Krishna in Haldwani Uttarakhand: बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में एक ऐसी शादी देखने को मिली जो सभी के लिए बहुत अनोखी थी। और सभी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई थी। जहां पर एक दिव्यांग लड़की ने श्रीकृष्ण भगवान से शादी की और यह शादी सभी विधि-विधान के साथ की गई. साथ ही जो रस्मे सभी शादियों में होती है वे सभी रस्मे इस शादी में भी की गई।

दूल्हे के रूप में वृंदावन से मंगाई गई थी श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा | Disabled Harshika Married Lord Krishna in Haldwani Uttarakhand

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में 21 वर्षीय हर्षिका पंत ने सभी विधिविधान के साथ भगवान कृष्ण को अपना पति मानते हुए उनके साथ शादी की। हर्षिका पंत पूरन चंद्र पंत और मीनाक्षी पंत की बेटी है जो की हल्द्वानी के आरटीओ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की रहने वाली है। इस शादी में हर्षिका बिलकुल एक दुल्हन की तरह सजी थी। और दूल्हे के रूप में वृंदावन से मंगाई गई श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा मौजूद थी।

इस शादी के दौरान दुल्हन बनी हर्षिका के हाथों में भगवान श्रीकृष्ण के नाम की मेहंदी रची थी। और इस शादी में लगभग 300 लोग आए थे। जिसमे हर्षिका का पूरा परिवार व परिचित-रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। इस अद्भुत शादी को बैंड-बाजों के साथ ही विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। व अन्य शादियों की तरह इस शादी में भी वरमाला पहनाई गई। साथ ही शादी में आए सभी मेहमानो ने दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसे भी पढ़े:- प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दिया जहर, 9 साल बाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

शादी में 300 से अधिक मेहमान आए थे बाराती बनकर

इस शादी की एक खास बात यह भी रही की इस शादी में बुलाए गए 300 से अधिक मेहमान घराती बनकर नहीं आए थे बल्कि बाराती बनकर आए थे। जो की बृहस्पतिवार को शादी के लिए तय किये गए समय पर श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा के साथ नाचते-गाते हुए विवाह स्थल पर पहुंचे थे।

जहां पर पंत परिवार ने दूल्हे के रूप में श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा और उनके साथ आए बारातियों का स्वागत किया। जिसके बाद आचार्य चंद्र शेखर तिवारी और आचार्य मनोज जोशी ने सभी रीती रिवाजों के साथ हर्षिका पंत और श्रीकृष्ण भगवान का विवाह कराया।

हर्षिका 13 साल से रखती आ रही थी करवाचौथ का व्रत

पुरोहित चंद्र शेखर तिवारी ने जानकारी दी की मूलरूप से बागेश्वर के रहने वाले पंत परिवार के यहाँ वह काफी समय से मांगलिक कार्य कर रहे है। और जब वह करवाचौथ के दिन हर्षिका के घर गए तो उसकी माता मीनाक्षी पंत ने बताया की हर्षिका ने आज करवाचौथ का व्रत रखा है।

जब उन्होंने शादी से पहले व्रत रखने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा की जब बेटी हर्षिका आठ साल की थी। तब करवाचौथ के दिन हर्षिका ने सपने में भगवान कृष्ण के दर्शन करने की बात कही थी। जिसके बाद 13 साल से वह लगातार भगवान श्री कृष्ण के नाम का व्रत रखती आ रही है।


इसे भी पढ़े:- रुड़की में कांवड़ यात्रा होगी अधिक सुविधाजनक, विश्राम स्थल पर लगेगा वाटर प्रूफ टेंट

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here