HomeUttarakhandदेहरादून में मिली एक और महिला की लाश, कल भी वहां से...

देहरादून में मिली एक और महिला की लाश, कल भी वहां से बरामद हुई थी दो लाशे, अभी तक नहीं हो पाई पहचान

Dehradun Police Found Woman Dead Body In Barowala Where Two Bodies Recovrd Yesterday: देहरादून में स्थित बाड़ोवाला के पास दो दिन से एक के बाद एक लाश देखने को मिल रही है। जिस खबर ने सभी लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। बता दे कल एक महिला और एक 6 महीने की बच्ची की लाश बाड़ोवाला के पास पाई गई थी। जिसके बाद आज फिर से एक और लाश उसी क्षेत्र में पाई गई। इन तीनों लाशों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

देहरादून के बाड़ोवाला में मिली तीन लाश | Dehradun Police Found Woman Dead Body In Barowala Where Two Bodies Recovrd Yesterday

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बड़ोवाला क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंप से आगे एक सूखे नाले में 2 लाश पाई गई थी। जिनमे एक महिला थी और एक लगभग 6 महीने की बच्ची थी। दोनों के शव सड़े गले थे जिस वजह से उनमे से दुर्गन्ध भी आ रही थी। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में ले लिया।

माना जा रहा है की किसी ने इन दोनों को मारा है और फिर उनकी लाश को यहाँ फेका है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा की जब आज सुबह वहां पर पुलिस केस की जांच कर रही थी। तभी पुलिस को वहां से एक और महिला की लाश बरामद हुई। माना जा रहा है कि यह सभी लाशे किसी एक ही परिवार की हैं। अजय सिंह ने बताया की आस पास के किसी भी पुलिस स्टेशन पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े:- फर्जी दस्तावेज दिखाकर 19 साल तक उठाते रहे सरकारी नौकरी का लुफ्त, फर्जीवाड़े का पता चलते ही 4 को किया नौकरी से बर्खास्त

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने बनाई एक टीम

मंगलवार को मिली दोनों लाशो को लेकर कहा जा रहा है की वह दोनों माँ बेटी थी। लेकिन अभी तक ठीक तरह से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिसका पता डीएनए रिपोर्ट के आने के बाद ही चल सकेगा। कल मिली दोनों लाशों को लेकर पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी ने कहा की जहां पर कल लाशे पाई गई थी। वहीं पर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई थी परन्तु शिनाख्त नहीं हो सकी।

अभी तक तीनो के मरने का कारण पता नहीं चला है जिसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। बताया जा रहा है की पुलिस को जिस जगह यह लाशे मिली है। वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। और यहाँ पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। जिस कारण पुलिस को इस केस को सुलझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के द्वारा इस मामले को सुलझाने के लिए एक टीम बनाई गई है। साथ ही आस-पास के इलाकों में पड़ने वाले थाना क्षेत्रों में भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।


इसे भी पढ़े:- खेत में पड़ा मिला 13 साल की लड़की का शव, BJP नेता पर लगा सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here