HomeUttarakhandस्टेडियम के गेट पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला शव, आर्मी की...

स्टेडियम के गेट पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला शव, आर्मी की तैयारी कर रहा था युवक

Dead body of a youth preparing for army found hanging at the gate of the stadium in Tanakpur: टनकपुर में स्टेडियम के गेट पर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक का शव लटका मिला है। जिसके बाद से वहां पर हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है की उसकी मौत करंट लगने से हो सकती है। लेकिन अभी तक पुख्ता तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्टेडियम के गेट पर पाया गया विवेक शव | Dead body of a youth preparing for army found hanging at the gate of the stadium in Tanakpur

जानकारी अनुसार पुलिस के द्वारा पता चला है। की मृतक का नाम विवेक भंडारी है जो की मूल रूप से भनार गांव जिला अल्मोड़ा का रहने वाला था। और फिलहाल वह नायकगोठ में रहता था। व उसकी आयु 21 वर्ष थी. और उसके पिता का नाम देवेंद्र भंडारी है। विवेक भंडारी आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। और वह लिखित परीक्षा में पास हो गया था जिसके बाद अब वह फिजिकल टेस्ट की तैयारी में लगा हुआ था।

विवेक भंडारी फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने के लिए रोजाना सुबह स्टेडियम जाता था। लेकिन रविवार सुबह लगभग 6 बजे विवेक का शव स्टेडियम के गेट पर पाया गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे वहां से उतारा और जिला अस्पताल भेज दिया. जहां पर डॉक्टरों ने बताया की विवेक मर चूका है।

इसे भी पढ़े:- देहरादून में शहीद की माँ ने सुनाई दुख भरी दास्तान, करीबी उठाते है घर का खर्चा, मायके में रह रही बहु को मिलती है पेंशन

करंट लगने से हुई मृत्यु

अंदाजा लगाया जा रहा है की विवेक स्टेडियम के अंदर जाने के लिए गेट के ऊपर चढ़ा था जिस समय उसको करंट लग गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है विवेक का स्टेडियम के गेट पर चढ़ने का कारण रविवार को स्टेडियम के गेट का बंद होना था। विवेक के पैर पर जख्म हो रखा था जो की गेट की नोक का था।

विवेक के पिता और ताऊ मनोहर सिंह ने जानकारी दी की विवेक रविवार सुबह भी रोज की तरह करीब पांच बजे अभ्यास करने के लिए घर से बहार गया था। प्रभारी सीएमएम डॉ. वीके जोशी ने कहा की डाॅ. आफताब अंसारी के द्वारा विवेक का पोस्टमार्टम किया गया है परन्तु अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। और रिपोर्ट देखने के बाद ही विवेक के मरने का कारण बताया जा सकेगा।

12वीं कक्षा में पढ़ रहा था विवेक

देवेंद्र भंडारी जो की मृतक विवेक के पिता है उन्होंने जानकारी दी की विवेक अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था और साथ ही वह मोटर मैकेनिक ट्रेड से आईटीआई कर रहा था और यह साल आईटीआई का अंतिम साल था। इसी के साथ वह एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। और वह घर में बड़ा भाई था और उसका एक छोटा भाई भी है. जिसका नाम नितिन है।


इसे भी पढ़े:- हरिद्वार में बस अनियंत्रित होकर हाईवे से गिरी नीचे, 20 यात्री हुए घायल

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here