Dead Body of 13 Year old Girl Found Lying in the Field BJP Leader Accused of Gang Rape and Murder: हेलो दोस्तों बहादराबाद के शांतरशाह गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान परेशान कर दिया है. जहां पर एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गई है। इस हत्या और दुष्कर्म का आरोप लड़की के परिजनों के द्वारा ग्राम प्रधान (भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता) और उसके सहयोगी पर लगाया गया है। दलित संगठन के द्वारा भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करी जा रही है।
शादी का झांसा देकर 13 साल की लड़की से किया दुष्कर्म | Dead Body of 13 Year old Girl Found Lying in the Field BJP Leader Accused of Gang Rape and Murder
दो दिन से लापता 13 साल की एक नाबालिग लड़की का शव खेत में पाया गया था। लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की पिछले 6 माह से उनकी नाबालिग लड़की को अमित सैनी ने अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। और शादी करने का झांसा देकर वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहता था।
जब इस सब के बारे में लड़की के परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने लड़के को समझाने की बहुत कोशिश की पर वह नहीं माना और परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। जिसके बाद 23 जून 2024 को गांव में रहने वाला अमित सैनी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
जब देर रात तक लड़की घर वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने उसे फोन किया जो की अमित सैनी ने उठाया। और बताया की उनकी बेटी उसके साथ है। थोड़ी देर बाद घरवालों ने जब दुबारा से लड़की के पास फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा।
इसे भी पढ़े:- मशहूर सिंगर सोनू निगम ने आज किये केदारनाथ धाम के दर्शन, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़
BJP नेता पर लगाई गई कई गंभीर धाराएं
23 जून की इस घटना के बाद 24 जून को जब इस मामले को लेकर लड़की के परिवार वाले ग्राम प्रधान पति आदित्य राज सैनी के पास पहुंचे। तो प्रधान ने उनके साथ पुलिस के पास जाने से इंकार कर दिया और इस मामले को खुद ही निपटाने को कहा। आरोप लगाते हुए नाबालिग लड़की की माँ ने कहा की अमित सैनी व उसके घर वालों और प्रधान पति आदित्य राज सैनी ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा है। और उसकी बेटी के साथ गैंगरेप कर हत्या करी है।
13 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के बाद लड़की के परिवार वालो ने शांतरशाह पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान पति आदित्य राज सैनी और अमित सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। और उन पर हत्या व पोक्सो एक्ट के साथ कई गंभीर धाराएं लगाई गई है। फ़िलहाल पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुटी है। मृत पाई गई लड़की दलित समुदाय की थी जिसके चलते दलित संगठन भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- नशे में धुत BDO ने तेज रफ़्तार कार से चार लोगों को कुचला, इवनिंग वॉक पर निकली 1 महिला समेत 2 बच्चों की हुई मौत