HomeUttarakhandकांग्रेस ने 5 नेताों को पार्टी से किया बहार, रजनी भंडारी समेत...

कांग्रेस ने 5 नेताों को पार्टी से किया बहार, रजनी भंडारी समेत सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Congress Expelled Rajni Bhandari From The Party For 6 Years: कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी के साथ ही 4 और नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बहार कर दिया है। इस मामले पर गरिमा दसौनी जो की कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता है उन्होंने कहा की बद्रीनाथ उप चुनाव में रजनी भंडारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थी।

कांग्रेस पार्टी ने 5 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला | Congress Expelled Rajni Bhandari From The Party For 6 Years

उत्तराखंड की कांग्रेस कमेटी ने पीसीसी सदस्य रजनी भंडारी के साथ 4 और कांग्रेस के नेताओ को छह साल के लिए अपनी पार्टी से निकाल दिया है। जिसकी पुष्टि चमोली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी और उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने की है। जानकारी के लिए बता दे की रजनी भंडारी पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी की पत्नी है।

विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। और वह लोकसभा चुनाव के पहले से ही बीजेपी के साथ थी। जिसके कारण बदरीनाथ में हुए चुनाव में विधानसभा सीट खाली हो गई। जिसके बाद अब 10 जुलाई को बदरीनाथ में उपचुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़े:- महिला और उसकी 2 बेटियों को बिजनौर से बुलाकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नेताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की मिली थी खबर

जानकारी अनुसार गरिमा दसौनी जो की कांग्रेस पार्टी की मुख्य प्रवक्ता है। उन्होंने बताया है की मंगलौर विधानसभा उपचुनाव और बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुछ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियाँ हो रही थी। जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कड़े कदम उठाते हुए चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से 6 वर्ष के लिए बहार निकाल दिया है।

मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने यह भी जानकारी दी की राजेंद्र भंडारी ने पार्टी को स्तीफा दिया था जो की पार्टी को मिला भी था। परन्तु उनकी पत्नी रजनी भंडारी के द्वारा कोई भी इस्तीफा पीसीसी को नहीं दिया गया। साथ ही पीसीसी को खबर मिली थी। की रजनी भंडारी के साथ 4 और कोंग्रेसी नेता के कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। जिस वजह से उन 5 कोंग्रेसी नेताओ को पार्टी से 6 साल के लिए बहार कर दिया गया है।

रजनी भंडारी पहले ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हो चुकी है शामिल

रजनी भंडारी ने कांग्रेस पार्टी से बहार किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के द्वारा पार्टी से बहार किये जाने का कोई मतलब ही नहीं है। क्योकि उन्होंने पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और बीजेपी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। रजनी भंडारी के पति राजेन्द्र भंडारी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की वह प्रधानमंत्री जी के विकास के संकल्प और उसके सफल परिणाम से प्रभावित थे और इस लिए उन्होंने खुद अपनी पत्नी संग इस्तीफा दे दिया था।


इसे भी पढ़े:- आदमखोर तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को बनाया शिकार, रात को दादी के साथ शिवा निकला था बहार

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here