HomeUttarakhandKedarnath News: केदारनाथ में हुआ भयानक हिमस्खलन, वहां मौजूद कई श्रद्धालुओं ने...

Kedarnath News: केदारनाथ में हुआ भयानक हिमस्खलन, वहां मौजूद कई श्रद्धालुओं ने बनाई वीडियो

Avalanche Occurred Near Kedarnath Dham: उत्तराखंड में मॉनसून के आते ही मौसम बदल गया है। भयानक घटनाए देखने को मिल रही है। और ऐसी एक घटना केदारनाथ में देखने को मिली है जिसकी वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है। केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर एक डरा देने वाला हिमस्खलन हुआ है। जिसमे जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है।

केदारनाथ ने बर्फ का पहाड़ टूट कर गिरा नीचे | Avalanche Occurred Near Kedarnath Dham

हिमस्खलन कि यह घटना रविवार की है जब सुबह रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ी से एक बर्फ से ढका पहाड़ अचानक से नीचे गिर पड़ा और खाई में जा गिरा। जिस समय बर्फ का पहाड़ नीचे गिरा बर्फ का गुबार उठ गया। जिसकी लोगो ने वीडियो भी बनाई।

इस हिमस्खलन की घटना के दौरान मंदिर में कई श्रद्धालु मौजूद थे। और हिमस्खलन से उठे गुबार को देखकर सभी लोग इकट्ठा हो गए। और उनमे से ही लोगो ने इस घटना की पूरी वीडियो बना ली जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

नहीं हुई जान-माल की हानि

केदारनाथ मंदिर के पास घटी इस घटना के बारे में रुद्रप्रयाग के एसएसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाने जानकारी देते हुए बताया. की यह घटना रविवार 30 जून को सुबह 5 बजे घटी थी। जो की केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी की इस घटना में किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई है।


इसे भी पढ़े:- फैक्ट्री में धड़ल्ले से चल रहा था नकली पनीर का कारोबार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मार सामान किया जब्त

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here