HomeUttarakhandरात को सोते समय बुआ भतीजे को सांप ने डसा, अस्पताल ले...

रात को सोते समय बुआ भतीजे को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई दोनों की मृत्यु

Aunt and Nephew Died due to Snake Bite While Sleeping at Night: चम्पावत से एक खबर सामने आई है जहां पर एक सांप ने सोते हुए एक युवक और उसकी बुआ को डस लिया जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। एक परिवार में अचानक 2 लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। इसी के साथ सीएम धामी जी ने भी इस घटना के बाद परिवार को हर संभव मदद और उचित मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए है।

सोते हुए बुआ-भतीजे को सांप ने डसा | Aunt and Nephew Died due to Snake Bite While Sleeping at Night

पहाड़ी इलाको में सांप के घर में आ जाने का खतरा हमेशा ही बना रहता है। लेकिन बारिश के मौसम में यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है। जिसके चलते कुछ समय पहले उत्तराखंड में एक सांप ने रात को सोते हुए 2 बच्चों को डस लिया था। और उनकी मृत्यु हो गई थी। और ऐसा ही एक मामला चम्पावत से सामने आया है। जहां पर रात को सोते हुए परिवार के 2 सदस्यों को सांप ने काट लिया और उन्हें हमेशा के लिए सुला दिया।

यह घटना चम्पावत जिले के टनकपुर में स्थित ग्राम नायकगोठ की है। जहां पर सोमवार एक 47 वर्षीय महिला अपने रिश्तेदार के घर आई थी। और रात को परिवार के कुछ लोग कमरे में सोए थे। और कुछ कमरे के बहार सोए थे। जिनमे 19 साल का सुजल टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी जिनकी उम्र 47 वर्ष थी दोनों रात को बहार सो रहे थे। की सुबह चार बजे दोनों को सांप ने डस लिया।

इसे भी पढ़े:- भारी बारिश के चलते मलबा आने से बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे हुआ बंद, जोशीमठ में भी रात को लोग निकले सुरक्षित स्थानों के लिए

सांप के डसते ही दोनों ने चिलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन खटीमा ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। और उनकी मृत्यु हो गई।

धामी जी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के दिए निर्देश

इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्ता कर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के लोगो को हर संभव सहायता और उचित मुआवजा देने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को आदेश दिए है। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। वन विभाग के द्वारा घटना स्थल की जाँच की जा रही है। और उनका कहना है की पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा।


इसे भी पढ़े:- रात 12 बजे मौत बनकर घर में घुसा सांप, 2 बच्चो को डसा, एक की हुई मौत

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here