Homeटॉप स्टोरीज़Attero Success Story: कूड़े के ढेर से निकाल लिया सोना खड़ी कर...

Attero Success Story: कूड़े के ढेर से निकाल लिया सोना खड़ी कर दी 300 करोड़ की कंपनी, जाने पूरी कहानी

Attero Success Story: हेलो दोस्तों आज कल दुनिया भर में हर कोई अपना स्टार्टअप कर रहा है। और आज हम आप के लिए एक ऐसे ही व्यक्ति की सक्सेस स्टोरी लेकर आए है जिसने अपने स्टार्टअप से देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। और साथ ही Electronic Waste से होने वाले प्रदुषण से देश को भी बचाया है। यह स्टार्टअप कंपनी कोई और नहीं बल्कि Attero है। Attero ने अपने इस नए और अलग विचार के चलते अपने स्टार्टअप की Value को करोड़ो तक पहुँचा दिया है। जिसे देख बहुत से लोग Attero के इस नए आईडिया से प्रेरित हुए है।

क्या करती है Attero कंपनी

Attero एक ऐसी कंपनी है। जो Electronic Waste से फैल रहे प्रदूषण और कीमती धातुओं के हो रहे Waste से देश को बचाती है। यह कंपनी मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और कई Electronic चीजों के अंदर के पार्ट को इकट्ठा करती और उस इकट्ठे हुए Waste को अलग अलग प्रक्रिया के जरिये इन Electronic चीजों में से कीमती धातुओं को अलग कर लेती है। जिससे देश प्रदूषण से भी बचता है और Attero कंपनी को भी फायदा होता है।

इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से धातुओं को अलग-अलग करने के बाद यह कंपनी उस धातु से हाई क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बनाती है। और उसे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में देती है। इन प्रोडक्ट्स में मुख्य तोर पर यह कंपनी 99 प्रतिशत की शुद्ध कोबाल्ट चिप और फार्मास्युटिकल ग्रेड लिथियम कार्बोनेट शामिल है।

एक बार इसे भी देखें:- Navalben Chaudhary Success Story

Attero कंपनी की शुरुआत

Attero कंपनी की शुरुआत Nitin Gupta और Rohan Gupta ने की थी। इस कंपनी को साल 2008 में नोएडा में खोला गया था। यह वो समय था जब भारत में इलेक्ट्रॉनिक चीजों की डिमांड बढ़ रही थी। और हर कोई नई-नई इलेक्ट्रॉनिक चीजे खरीद रहा था। लेकिन उस समय नितिन गुप्ता और रोहन गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से होने वाले प्रदुषण और कीमती धातु के वेस्ट होने का अंदाजा लगा लिया था।

और इसे देखते हुए नितिन गुप्ता और रोहन गुप्ता ने अपना एक स्टार्टअप किया। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट में लगे कीमती धातु लोहा, ताम्बा, सोना, चांदी और एलुमिनियम जैसे कई और कीमती धातुओं को निकालने लगी। इस स्टार्टअप से नितिन गुप्ता और रोहन गुप्ता को अच्छा खासा प्रॉफिट हुआ और साथ ही लोगो ने इनके इस यूनिक आईडिया की सरहाना भी की।

Li-ion बैटरीज भी करती है रिसायकिल

Attero Success Story 1

इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट में कई ऐसी चीजे है जिन्हे हम रिसायकिल करके दोबारा से इस्तेमाल कर सकते है। जिनमे से एक Li-ion बैटरी है। यह इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओ में इस्तेमाल किये जाने वाले मुख्य कॉम्पोनेन्ट में से एक है। जिसका इस्तेमाल ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओ में होता है। इसी चीज को देखते हुए Attero के फाउंडर नितिन और रोहन ने Li-ion बैटरीज को रिसायकिल करने की सोची।

और Li-ion बैटरीज की रीसायक्लिंग करने के लिए रिसर्च करना शुरू कर दिया। शुरुआत में Attero कंपनी Li-ion बैटरीज को रिसायकिल नहीं करती थी। रिसर्च पूरा हो जाने के बाद 2019 में Attero कंपनी ने Li-ion बैटरीज की भी रीसायक्लिंग शुरू कर दी और इस चीज से भी यह कंपनी अच्छा खासा प्रॉफिट कमा रही है।

एक बार इसे भी देखें:- Dan Bilzerian Net Worth in Rupees

बन चुकी है 300 करोड़ की कंपनी

Attero कांपनी अपने यूनिक आईडिया और मेहनत के दम पर आज एक बहुत कंपनी बन चुकी है। और आज के समय में इस कंपनी वेल्यू 300 करोड़ रूपए है। रिपोर्ट के अनुसार Attero कंपनी ने साल 2022 में लगभग 214 करोड़ रुपए का रेवेन्यू बनाया था। और 40 करोड़ का प्रॉफिट जनरेट किया था। और साथ ही 2023 तक यह कांपनी 300 करोड़ रुपए का रेवेन्यू बना चुकी हैं।

8000 करोड़ का रेवेन्यू ये करेगी कंपनी

आज के समय में भले ही ये कंपनी 300 करोड़ की कंपनी है। लेकिन कंपनी के भविष्य के प्लान को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है। की आगे चलकर यह कंपनी अगले 3 सालो में अपने रेवेन्यू को लगभग 8,000 करोड़ के आस पास लेकर जा सकती है।


Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here