Homeटेक्निकल18 OTT App Ban: ULLU जैसे ऐप्पो को लगा तगड़ा झटका, सरकार...

18 OTT App Ban: ULLU जैसे ऐप्पो को लगा तगड़ा झटका, सरकार ने लगाया 18 ऐप्प पर बैन

18 OTT App Ban: हेलो दोस्तों इस इंटरनेट के ज़माने और इस बदलती टेक्नोलॉजी के समय में OTT प्लेटफॉर्म का बोल बाला काफी बढ़ गया है। और अधिकतर लोग इन्ही OTT ऐप्प पर अपनी पसंद की फिल्म और शोस देखते है। लेकिन कुछ OTT ऐप्प ऐसे है। जिनपर काफी अश्लील और नग्नता से भरे शोस डाले जाते है। और इन ऐप्प की संख्या भारत में काफी तेजी से बढ़ी है। जिस वजह से भारत में अश्लील कंटेंट को देखने वालो की संख्या भी काफी अधिक हो गई है।

इन अश्लील कंटेंट को दिखाने वाले ऐप्प पर पड़े इस कंटेंट को देखने से भारत के युवा लोगो पर काफी गलत असर पड़ रहा है। और शायद इसी को देखते हुए भारत सरकार ने इस तरह के कुछ ऐप्प को बैन करने का फैसला ले लिया है. जिनमे कई बड़े और जाने माने ऐप्प शामिल है। जिनपर काफी अधिक अश्लील कंटेंट उपलब्ध था। आइये जानते है. किन आप को भारत सरकार ने बैन किया है। और कौन से बड़े ऐप्प लिस्ट में शामिल है।

इसे भी पढ़े:- Free OTT Apps: ऐसे फ्री OTT ऐप जिन पर देख सकते हो आप अपनी पसंद की सभी फिल्मे और सीरीज, जाने इन ऐप का नाम

OTT ऐप्प्स के साथ बैन हुई 19 वेबसाइट और 57 सोशल मीडिया अकाउंट

भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने OTT ऐप्प के साथ साथ 19 वेबसाइटें और 57 सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन कर दिए है। इन वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी अश्लील कंटेंट उपलब्ध था। जिस वजह से सरकार ने इन्हे भी बैन कर दिया है। और अब आप इन app और वेबसाइट का इस्तेमाल कंटेंट देखने के लिए नहीं कर पाएंगे। और इसी के साथ अश्लील कंटेंट वाले 57 सोशल मीडिया अकाउंट भी अब आपको देखने को नहीं मिलेंगे।

18 OTT App Ban

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा बैन किये गए इन ऐप्प की टोटल संख्या 18 है। और इस लिस्ट में कई बड़े ऐप्प भी शामिल है। जिनके नाम आपने भी शायद कभी ना कभी जरूर सुने होंगे। इन सभी 18 OTT प्लेटफॉर्म में से 7 OTT ऐप्प गूगल प्लेस्टोर पर थे। और 3 ऐप्प एप्पल ऐप्प स्टोर पर थे। जो आपको अब गूगल प्लेस्टोर और एप्पल ऐप्प स्टोर पर देखने को नहीं मिलेंगे।

बताया जा रहा है। की इन ऐप्प को हटाने का कारण इन OTT प्लेटफॉर्म पर पाए जाने वाला अश्लील और महिलाओ को आपत्तिजनक हालत में चित्रित करने वाला कंटेंट है। जिससे समाज में महिलाओ के प्रति गलत धारणाओं को बढ़ावा मिलता है। और इन्ही कारणों की वजह से इन ऐप्प को बैन किया गया है।

इसे भी पढ़े:- Lady Doctor Web Series Cast: डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ कुछ ऐसा देखकर हो जायँगे दांग, जाने पूरा कास्ट

18 OTT App Ban List

यदि आप भारत में बैन हुए इन 18 ऐप्प के नाम जानना चाहते है। तो हमने नीचे बैन हुए सभी 18 OTT ऐप्प की लिस्ट दी है जिसे देखकर आप उन 18 ऐप्प का नाम जान सकते है।

  • Neon X VIP (नियॉन एक्स वीआईपी)
  • Fugi (फुगी)
  • Dreams Films (ड्रीम्स फिल्म्स)
  • Yessma (येस्मा)
  • Rabbit (रेबिट)
  • Voovi (वूवी)
  • Hunters (हंटर)
  • Tri Flicks (ट्राई फ्लिक्स)
  • Uncut Adda (अनकट अड्डा)
  • X Prime (एक्स प्राइम)
  • Nuefliks (न्यूफ़्लिक्स)
  • Besharams (बेशरम)
  • Mojflix (मोजफ्लिक्स)
  • MoodX (मूडएक्स)
  • Prime Play (प्राइम प्ले)
  • Xtramood (एक्स्ट्रामूड)
  • Chikooflix (चिकूफ़्लिक्स)
  • Hot Shots VIP (हॉट शॉट्स वीआईपी)

इसे भी पढ़े:- 5 Science Fiction Movies: साइंस फिक्शन पर बनी कुछ ऐसी फिल्मे जो छू लेंगी आपके दिल को

Mohit Kumar
Mohit Kumar
आप सभी को नमस्कार और धन्यवाद साइट पर विजिट करने के लिए मेरा नाम Mohit kumar है। मैं addshine24x7 में काम करता हूँ। मेरी आर्टिकल लिखने में काफी रूचि है और हर रोज मेरा काम नए आर्टिकल खोजना और उन पर काम करना रहता है, उम्मीद है आपको मेरे लिए आर्टिकल अच्छे लगते होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here