मोरिंगा/ सहजन/ ड्रमस्टिक  

आइये जाने सहजन के गुणकरी फायदों के बारे में जो की आपके शरीर को रखेंगे स्वस्थ 

कमजोरी को दूर करना

सहजन की फली में विटामिन C पाया जाता है जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में हमारी मदद करता है।

हड्डियों की मजबूती 

इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाती है और हमें स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करती है।

खून की कमी को दूर करना 

सहजन हमें एनीमिया जैसी ख़तरनाक बीमारी से भी बचाता है क्योकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो खून को बढ़ाता है।

आंखो को सही रखने में 

इसमें विटामिन A भी  भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आंखो के लिए बेहद फायदे मंद होता है।

प्रोटीन की भरपूर मात्रा 

सहजन की फली में हमें प्रोटीन भी देखने को मिलता है। जो हमारे मसल्स के लिए बहुत जरुरी है।

दिल के रोग से बचाव 

सहजन से हमें पोटेशियम भी मिलता है। जो हमें दिल की होने वाली बीमारियों से बचाता है। और हमारे दिल को स्वस्थ रखता है।

फाइबर की अधिक मात्रा 

इस सहजन की फली में फाइबर भरपूर मात्रा देखने को मिलता है। जो हमारे पाचन को सही रखने में मदद करता है।